सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

विवेक ओबेरॉय को मिला करियर का सबसे बड़ा रोल, पीएम मोदी बनते ही बोले- 'मैं 16 साल पहले...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 08 Jan 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi says This is a role of a lifetime for any actor PM Narendra Modi biopic
pm modi film poster - फोटो : twitter
वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' का पहला पोस्टर सोमवार को जारी किया गया। फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहे हैं। विवेक ओबेरॉय का मानना है कि पीएम मोदी का किरदार उनके जीवन का एक अहम किरदार है। विवेक ये मानते हैं कि वो असल जिंदगी में भी पीएम मोदी के फैन हैं। 
Trending Videos
Vivek Oberoi says This is a role of a lifetime for any actor PM Narendra Modi biopic
Vivek Oberoi
फिल्म के पोस्टर लांच के मौके पर विवेक ने कहा- वह उम्मीद करते हैं कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक वह और ज्यादा बेहतर व्यक्ति बन जाएंगे। उन्होंने कहा- मैं बहुत भाग्यशाली हूं। आज, मैं ऐसा महसूस कर रहा हूं जैसे मैंने 16 साल पहले 'कंपनी' के दिनों में महसूस किया था। मैं इस फिल्म के लिए भी उसी तरह की भूख महसूस कर रहा हूं क्योंकि यह किसी भी अभिनेता के लिए जीवन भर की भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi says This is a role of a lifetime for any actor PM Narendra Modi biopic
Vivek Oberoi
मीडिया से बात करते हुए विवेक ने कहा- मैं प्रार्थना करता हूं कि मैं बेहतर अभिनेता और बेहतर इंसान बनूं। विवेक ने कहा- नरेंद्र मोदी दुनिया के बड़े राजनेताओं में से एक हैं और उनके व्यक्तिगत गुणों को परदे पर लाना मेरे लिए किसी अविश्वसनीय चुनौती से कम नहीं है। मैं चाहता हूं कि आप सभी का आशीर्वाद मिले ताकि हम इस अविश्वसनीय यात्रा को पूरा कर सकें।
Narendra Modi, vivek obrai
बता दें फिल्म के पोस्टर में विवेक भगवा रंग के कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में तिरंगा झंडा है और इसके साथ लिखा है, 'देशभक्ति ही मेरी शक्ती है'। विवेक ओबेरॉय ने इस पोस्टर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर तरह तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
 
विज्ञापन
Vivek Oberoi says This is a role of a lifetime for any actor PM Narendra Modi biopic
पीएम मोदी
पोस्टर का अनावरण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 23 भाषाओं में किया। फिल्म की टीम पिछले 2 सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। फिल्म को ओमंग कुमार निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन संदीप सिंह कर रहे हैं। संभव है कि फिल्म आम चुनाव से पहले रिलीज कर दी जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed