सब्सक्राइब करें

Sagarika Ghatge: शाही परिवार की बेटी हैं 'चक दे इंडिया' की सागरिका, क्रिकेटर से शादी कर इंडस्ट्री से हुईं दूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 08 Jan 2023 06:57 AM IST
विज्ञापन
Sagarika Ghatge birthday actress belongs to royal family know unknown facts about cricketer Zaheer khan wife
सागरिका घाटगे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड फिल्म 'चक दे इंडिया' की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन खिलाड़ी 'प्रीति सभरवाल' ने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया था। शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' में 'प्रीति सभरवाल' का किरदार अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने निभाया था। सागरिका अपनी डेब्यू फिल्म से ही दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रही थीं। इस फिल्म के बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन अचानक ही इंडस्ट्री से दूर हो गईं। आज सागरिका घाटगे अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जानते हैं अभिनेत्री से जुड़ी कुछ खास बातें...

Trending Videos
Sagarika Ghatge birthday actress belongs to royal family know unknown facts about cricketer Zaheer khan wife
जहीर खान, सागरिका घाटगे

शाही परिवार से हैं सागरिका
अभिनेत्री सागरिका घाटगे का जन्म 8 जनवरी 1986 में हुआ था। सागरिका घाटगे शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह कोल्हापुर के शाहू महाराज की रॉयल फैमिली से जुड़ी हैं। सागरिका के पिता विजयेंद्र सिंह घाटगे की मां यानी दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होलकर तृतीय की बेटी हैं। सागरिका आठ साल की उम्र तक कोल्हापुर में ही रहीं। वहीं, विजयेंद्र घाटगे भी हिंदी फिल्म उद्योग और भारतीय टीवी के जाने-माने अभिनेता हैं।

Urfi Javed: उर्फी की बॉडी को ये क्या हुआ? वीडियो शेयर कर बताई पूरे कपड़े न पहनने की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Sagarika Ghatge birthday actress belongs to royal family know unknown facts about cricketer Zaheer khan wife
जहीर खान, सागरिका घाटगे - फोटो : Social media

जहीर खान से की शादी
अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने फिल्म 'चक दे इंडिया' में क्रिकेटर को ठुकरा दिया था। असल जिंदगी में उन्होंने एक क्रिकेटर को ही अपना जीवन साथी चुना। सागरिका ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से 2017 में शादी की थी। उसी साल ही सागरिका की आखिरी फिल्म ‘इरादा’ आई थी। इसके बाद सागरिका बॉलीवुड फिल्मों में नजर नहीं आईं। जहीर खान से शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूर बना ली। शादी से पहले अभिनेत्री ने बॉलीवुड के अलावा मराठी, पंजाबी फिल्मों में भी काम किया था। फिल्मी दुनिया से सागरिका भले ही दूर हो गईं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Deepika Singh: दीपिका सिंह ने 'बेशरम रंग' पर जमकर किया डांस, यूजर्स बोले- कोई भाबो को बुलाओ

Sagarika Ghatge birthday actress belongs to royal family know unknown facts about cricketer Zaheer khan wife
जहीर खान, सागरिका घाटगे - फोटो : सोशल मीडिया

कॉलेज में ही मिले थे कई ऑफर
सागरिका घाटगे जब कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं, तभी से उन्हें कई विज्ञापनों में अभिनय करने के लिए कई प्रस्ताव मिलने लगे थे। हालांकि, उनके पिता ने पढ़ाई की वजह से अभिनय का काम करने के लिए मना कर दिया था। इसके बाद स्नातक के बाद ही सागरिका ने अपना फिल्मी करियर शुरू किया। अपनी डेब्यू फिल्म 'चक दे इंडिया' के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का स्क्रीन अवॉर्ड और लॉयन्स गोल्ड अवॉर्ड मिला था। 

Diljit Dosanjh: तुनिशा का दिलजीत दोसांझ के साथ पुराना वीडियो वायरल, एक्ट्रेस से लाइव पर बात करते दिखे सिंगर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed