फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लॉप होने के बाद भी करोड़ों कमाता है ये अभिनेता, टाइगर श्रॉफ की मां से जुड़ चुका है नाम

Tue, 05 Nov 2019 01:49 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट,अमर उजाला डेस्क
एंटरटेंमेंट,अमर उजाला डेस्क Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 05 Nov 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
Sahil Khan birthday special and his Luxury Life After Leave Bollywood
Sahil khan and Ayesha

फिल्म 'स्टाइल' और 'एक्सक्यूज मी' से एक्टर साहिल खान काफी सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म में उनके साथ शरमन जोशी मुख्य भूमिका में थे। शरमन जोशी और साहिल खान की दमदार एक्टिंग ने फिल्म को हिट बना दिया था। उस फिल्म के बाद शरमन तो अपना करियर बनाने के लिए आगे बढ़ गए लेकिन साहिल खान पीछे छूट गए। 5 नवंबर 1976 को जन्मे साहिल खान आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Sahil Khan birthday special and his Luxury Life After Leave Bollywood
Sahil Khan - फोटो : social media

साहिल ने बॉलीवुड में एंट्री तो अच्छी की थी लेकिन बाद में वो गुमनाम एक्टर की गिनती में शामिल हो गए। गौरतलब है कि साहिल खान ने फिल्म 'स्टाइल' के बाद 'रामाः द सेवियर', 'डबल क्रॉस' और 'अलादिन' जैसी कई फिल्में कीं। लेकिन कमजोर कहानी के चलते यह फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर नहीं टिक सकीं। इन फ्लॉप फिल्मों के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया। 

Sahil Khan birthday special and his Luxury Life After Leave Bollywood
Sahil Khan - फोटो : Instagram

काम ना मिलने के चलते साहिल ने अपना एक जिम खोला। इस बिजनेस से उन्हें बहुत फायदा हुआ। इसके बाद वो लगातार इसकी ब्रांच खोलते जा रहे हैं। साहिल सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। साहिल खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस निगार खान से साल 2004 में शादी की थी, लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sahil Khan birthday special and his Luxury Life After Leave Bollywood
Sahil Khan - फोटो : Social Media

साल 2014 में टाइगर श्रॉफ की मां आयशा और साहिल खान के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। आयशा ने साहिल पर कुछ पैसे हड़पने का भी आरोप लगाया था। सीडीआर मामले में उनका नाम आने के बाद हंगामा मच गया था। आरोप लगा कि आयशा ने साहिल खान की गैरकानूनी तरीके से कॉल डिटेल निकलवाई और वकील रिजवान सिद्दीकी को सौंपी। 

विज्ञापन
Sahil Khan birthday special and his Luxury Life After Leave Bollywood
Sahil Khan

साहिल ने एक वीडियो रिलीज कर कहा था, 'आयशा ने जो किया है वह बहुत बड़ा क्राइम है। ये सब जगह चल रहा है। बहुत सारे लोग मुझे फोन कर रहे हैं। चार साल हो गए हैं इस बात को। मैं इन सबसे आगे बढ़ गया हूं। मैंने उन्हें माफ कर दिया है। मुझे नहीं पता इसके पीछे उनका क्या मकसद था। अब ये तभी पता चलेगा जब पुलिस जांच करेगी। ये सब कर्मा है। मैं तो ये सब भूल चुका था लेकिन शायद कर्मा ने कुछ अलग ही प्लान किया हुआ है। कर्मों का फल तो सबको मिलता ही है।'

कंगना की बहन रंगोली ने साधा करण जौहर पर निशाना, बोलीं- इतिहास के नाम पर सॉफ्ट पोर्न...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed