फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virupaksha: साउथ में धूम के बाद साई की अब हिंदी धमक, बोले, मां के आशीर्वाद ने मुझे फिर से प्रशंसकों से मिलाया

Thu, 04 May 2023 11:10 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 04 May 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Sai Dharam Tej and Samyuktha Menon starrer film Viripaksha will release in Hindi
तेलुगू फिल्म 'विरुपाक्ष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ के दो बड़े सुपर सितारों अल्लू अर्जुन और रामचरण के चचेरे भाई अभिनेता साई धर्म तेज की तेलुगू फिल्म 'विरुपाक्ष' तेलंगाना और हैदराबाद में धूम मचा रही है। साउथ सिनेमा के शौकीनों के लिए खुशखबरी अब ये है कि यह फिल्म शुक्रवार से देश भर में हिंदी में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का हिंदी ट्रेलर गुरुवार को मुंबई में लॉन्च किया गया। इस दौरान साई धर्म तेज अपनी मां के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए और बोले, ‘मां के आशीर्वाद की वजह से ही आज मैं जिंदा हूं और फिर से अपने प्रशंसकों के सामने हूं।’

Sai Dharam Tej and Samyuktha Menon starrer film Viripaksha will release in Hindi
तेलुगू फिल्म 'विरुपाक्ष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दो साल पहले अभिनेता साई धर्म तेज के साथ एक भयानक सड़क दुर्घटना हुई थी जिसके बाद उनके ठीक होने की उम्मीद कम जताई जा रही थी। डॉक्टर भी उन्हें लेकर काफी दिनों तक चिंतित रहे। अपने उन दिनों को याद करते हुए साई धर्म तेज ने कहा, 'मुझे याद है जब मेरा एक्सीडेंट हुआ था तो लोगों को लगा था कि अब मैं रिटायर हो जाऊंगा लेकिन मैं वापस आया हूं। और यह सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि मेरे सिर पर मेरी मां का हाथ है। इस दुनिया में मेरे लिए मां से बढ़कर और कुछ भी नहीं है। उनका मुस्कुराता हुआ हरा देख कर मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। आज यहां इस कार्यक्रम के लिए भी मैं अपनी मां का आशीर्वाद लेकर आया हूं।’

Sai Dharam Tej and Samyuktha Menon starrer film Viripaksha will release in Hindi
तेलुगू फिल्म 'विरुपाक्ष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी नई फिल्म ‘विरुपाक्ष’ का मतलब समझाते हुए साई धर्म तेज कहते हैं, 'विरुपाक्ष का मतलब है भगवान शिव की तीसरी आंख। इसका मतलब है कि सच को देखने का तीसरा स्वरूप। इस फिल्म में जो व्यक्ति सच का तीसरा स्वरूप जान पाएगा, उसका नाम विरुपक्ष है।’ फिल्म में साई के साथ संयुक्ता लीड रोल में हैं।

यह भी पढ़ें: 'प्रिय राय! रविवार को छुट्टी ले लें...,' करण जौहर ने नए गुप्त नोट में हेटर्स से की यह खास अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
Sai Dharam Tej and Samyuktha Menon starrer film Viripaksha will release in Hindi
तेलुगू फिल्म 'विरुपाक्ष - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर संयुक्ता ने कहा, 'यह हमारी पहली हिंदी फिल्म है। हिंदी में अपने डेब्यू के लिए हमने यही फिल्म इसलिए चुनी क्योंकि इसकी कहानी बहुत अलग है और जो प्यार हमको इस फिल्म के लिए साउथ में मिला है वही हम पूरे देश में चाहते हैं। और हम वादा करते हैं कि जब आप फिल्म में पैसे लगा कर थिएटर में जाएंगे तो आपको बिल्कुल भी पछतावा नहीं होगा।'

यह भी पढ़ें: हनी सिंह संग अफेयर पर नुसरत ने तोड़ी चुप्पी और कल रिलीज होगी द केरल स्टोरी, पढ़ें फिल्मीं खबरें

विज्ञापन
Sai Dharam Tej and Samyuktha Menon starrer film Viripaksha will release in Hindi
तेलुगू फिल्म 'विरुपाक्ष - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘विरुपाक्ष’ में साई धर्म तेज और संयुक्ता मेनन के अलावा सुनील, राजीव कनाकाला और ब्रह्माजी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के निर्देशक कार्तिक वर्मा हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल को तेलुगु में रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म 5 मई को हिंदी में रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें: सपा नेता अबु आजमी ने 'द केरल स्टोरी' को बताया प्रोपेगेंडा फिल्म, कहा- मेकर्स को जेल भेज देना चाहिए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed