{"_id":"5c00e075bdec2241cb56aaeb","slug":"saif-ali-khan-and-amrita-singh-daughter-sara-ali-khan-struggle-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी 96 किलो था सैफ की बेटी सारा अली खान का वजन, इन मुश्किलों को झेला और बन गईं हीरोइन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी 96 किलो था सैफ की बेटी सारा अली खान का वजन, इन मुश्किलों को झेला और बन गईं हीरोइन
Fri, 30 Nov 2018 12:51 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सारा ने बचपन से एक्टिंग का सपना देखा जरूर लेकिन 96 किलो वजन के कारण कभी नहीं सोचा था कि वो एक्टिंग कर पाएंगी। स्कूल-कॉलेज हर जगह लोग उन्हें मोटी कहकर पुकारते थे। सारा अली खान की दो फिल्में आने वाली हैं, 'केदारनाथ' और 'सिम्बा'।
सारा कहती हैं, "वैसे तो करीना हर चीज बहुत अच्छे से करती हैं, लेकिन जो एक चीज मैं उनसे सीखना चाहती हूं वो है बैलेंस इन लाइफ, इंशाअल्लाह एक दिन मैं ये जरूर सीखूंगी उनसे।" बचपन में सारा एक किरदार की फैन थीं। वो था 'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर का किरदार 'पू'।
2 of 5
kedarnath
सारा ने दूर-दूर तक नहीं सोचा था कि एक दिन उनकी पसंदीदा 'पू' उनके पापा की दूसरी बीवी बनेंगी। बीबीसी एशिया नेटवर्क के हारून रशीद से बातचीत में सारा अली खान ने कहा, "23 साल से मैं ये सपना देख रही हूं पर चार-पांच साल की उम्र में मैंने ठान लिया था कि एक्टिंग ही करनी है।"
3 of 5
sara ali khan
बचपन से ही एक्टिंग का शौक रखने वाली सारा ने स्कूल में एडमिशन देने वाली हेडमास्टर को फोन पर ही दमा दम मस्त कलंदर गाना गाकर सुनाया और मम्मी-पापा के पसंदीदा स्कूल में आसानी से एडमिशन ले लिया। सारा कहती हैं, "कॉलेज के दूसरे साल के खत्म होते-होते मैंने ठान लिया था कि एक्टर ही बनना है। उस वक्त वजन एक बड़ी प्रॉब्लम थी लेकिन जब ठान लिया तो ठान लिया, तीसरे साल तक मैंने वजन घटाना शुरू किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kedarnath
सारा कहती हैं, "मैंने केदारनाथ फिल्म करने को हां तो कह दिया था, लेकिन जब शूटिंग करने पहुंची तब पता चला कि कितनी मेहनत करनी होगी। ट्रेलर में एक सीन है जहां मैं गंगा में डुबकी लगा रही हूं, उस समय बहुत ठंड थी। पानी भी बहुत ज्यादा ठंडा था, ऐसा लग रहा था जैसे जान निकल रही हो लेकिन सेट पर काम का कभी पता ही नहीं चला, सब आसानी से हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
kedarnath
सेट से बाहर आकर पता लगता था कि तबियत खराब है या पैर में दर्द है, पर कैमरे के सामने ये सब कभी महसूस नहीं हुआ।" जल्द ही सारा अली खान दो फिल्मों में नज़र आएंगी, एक अभिषेक कपूर की केदारनाथ और दूसरी रोहित शेट्टी की सिम्बा, जो केदारनाथ के तीन हफ्ते बाद 28 दिसंबर को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।