फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा की शादी में परफॉर्म करेंगे ये मशहूर सितारे, सामने आया शादी फंक्शन का शेड्यूल

Fri, 30 Nov 2018 12:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Nov 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
Daler Mehndi to Gurdas Maan and Richa Sharma will perform in Kapil Sharma wedding
kapil sharma ginni - फोटो : amar ujala
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। वह 12 दिसंबर को गिन्नी चतरथ से शादी करने वाले हैं। उनकी शादी को लेकर तैयारियों की खबरें भी खूब आ रही हैं। इस बीच कपिल शर्मा की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उनकी शादी में कौन-कौन से सितारे परफॉर्म करेंगे इस बात का खुलासा हो गया है। 

 
Daler Mehndi to Gurdas Maan and Richa Sharma will perform in Kapil Sharma wedding
richa sharma - फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो कपिल शर्मा की शादी में दलेर मेहंदी, गुरदास मान और ऋचा शर्मा जैसे दिग्गज सिंगर परफॉर्म करने वाले हैं। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार कपिल शर्मा की शादी की रस्में माता के जागरण से शुरू होंगी। इस जागरण नाइट में ऋचा शर्मा अपने सुरों से कपिल और गिन्नी के मेहमानों का दिल जीतेंगी।
 
Daler Mehndi to Gurdas Maan and Richa Sharma will perform in Kapil Sharma wedding
गायक गुरदास मान - फोटो : फाइल फोटो
खबर है कि दलेर मेहंदी और गुरदास मान कपिल शर्मा की शादी में अपने पंजाबी गानों की परफॉर्मेंस देंगे। गौरतलब है कि यह दोनों सिंगर कपिल शर्मा की रिसेप्शन पार्टी में भी परफॉर्म करते नजर आएंगे। खबरों की मानें तो कपिल शर्मा और गिन्नी दिसंबर के आखिरी में मुंबई में बॉलीवुड सितारों के बीच रिसेप्शन पार्टी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Daler Mehndi to Gurdas Maan and Richa Sharma will perform in Kapil Sharma wedding
Kapil Sharma and Ginni - फोटो : file photo
गौरतलब है कि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ कॉलेज के समय से एक-दूसरे को जानते हैं। बीते साल मार्च में कपिल शर्मा ने गिन्नी के साथ अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा की थी। अब खबर है कि यह दोनों 12 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा गिन्नी के साथ अमृतसर में शादी करेंगे। शादी को लेकर तैयारियां भी शुरू गई हैं। 
विज्ञापन
Daler Mehndi to Gurdas Maan and Richa Sharma will perform in Kapil Sharma wedding
Kapil sharma - फोटो : file photo
वहीं बात करें कपिल शर्मा के वर्क फ्रंट की तो बताया जा रहा है कि वह जल्द ही फिर से छोटे परदे पर कॉमेडी करते दिखेंगे। खबर है कि इस बार उनके कॉमेडी शो को बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले प्रोड्यूस किया जाएगा। शो के सेट को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed