Saif Ali Khan: सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो चालक को मिला इंसानियत का इनाम, जानें किसने दी कितनी रकम
Saif Ali Khan: सैफ अली खान को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो चालक भजन सिंह राणा को इंसानियत दिखाने के लिए इनाम दिया गया है। आइए जानते हैं कि उन्हें कितनी रकम मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैफ अली खान को 16 जनवरी को उनके घर में हुई लूट के प्रयास के दौरान शरीफुल इस्लाम नाम के शख्स ने गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। सैफ को छह बार चाकू मारा गया था और खून बहने की वजह से वह बेहोश हो रहे थे। जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था तो वह एक ऑटो रिक्शा में थे। उस ऑटो रिक्शा चालक ने सैफ को लीलावती अस्पताल पहुंचाया और अब इस नेक काम के लिए उसे सम्मानित किया गया है।
इस ऑटो चालक का नाम भजन सिंह राणा है, जो उत्तराखंड से हैं। वह रात के समय रिक्शा चलाते हैं। भजन सिंह एक बयान में बता चुके हैं कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि घायल शख्स एक अभिनेता हैं। उन्होंने कहा था कि मैं सिर्फ एक खून से सने हुए आदमी को देख रहा था और उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहा था। भजन सिंह ने यह भी कहा कि उनका इतना खून बह रहा था कि उनका सफेद कुर्ता पूरी तरह से लाल हो गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस नेक काम के लिए भजन सिंह राणा को एक संस्था द्वारा 11,000 रुपये का इनाम दिया गया है। यह पुरस्कार उन्हें उनके इंसानियत भरे कार्य के लिए दिया गया है। इससे पहले उन्होंने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा था कि उन्हें पुलिस स्टेशन से बयान के लिए बुलाया गया था। उन्होंने कहा था, "मुझे वहां (बांद्रा पुलिस स्टेशन) पूछताछ के लिए बुलाया गया था... उस रात मैंने पैसे के बारे में नहीं सोचा। अभी तक करीना कपूर या किसी और ने मुझसे संपर्क नहीं किया है।"
गौरतलब है कि सैफ अली खान पर हमले के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बांग्लादेश का नागरिक हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार वह भारत में अवैध रूप से रह रहा था। पुलिस ने सोमवार रात उसे सैफ के घर ले जाकर क्राइम सीन को रीक्रिएट कराया गया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान को हाल ही में तेलुगु फिल्म 'देवरा' में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के साथ देखा गया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। मौजूदा समय में उनके पास 'रेस 4' और 'ज्वेल थीफ' जैसी फिल्में हैं।