फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 साल बड़ी अमृता सिंह से सैफ अली खान ने रचाई थी शादी, इस वजह से हुआ तलाक

Sun, 16 Aug 2020 06:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 16 Aug 2020 06:37 AM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan Birthday special And his Divorced reason with Amrita Singh
अमृता सिंह और सैफ अली खान - फोटो : file photo

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। सैफ ने साल 1991 में मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी। अमृता उम्र में सैफ से 12 बड़ी हैं। सैफ और अमृता का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और बाद में दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद सैफ ने एक इंटरव्यू में इसे लेकर कई बातें कही थीं। 

Saif Ali Khan Birthday special And his Divorced reason with Amrita Singh
सैफ अली खान और रोजा केटालानो - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों हुआ था सैफ-अमृता का तलाक
उन दिनों सैफ अली खान का रोजा केटालानो नाम की लड़की के साथ अफेयर था। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और कुछ निजी कारणों के चलते सैफ और अमृता के बीच झगड़े बढ़ने लगे और साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के कुछ समय बाद सैफ का एक इंटरव्यू सामने आया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने और अमृता के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। साथ ही अपनी बेबसी का भी इजहार किया था।

Saif Ali Khan Birthday special And his Divorced reason with Amrita Singh
अमृता सिंह और सैफ अली खान - फोटो : social media

सैफ अली खान ने इस इंटरव्यू में कहा था 'तलाक के बाद से मैं अपने बच्चों से नहीं मिला हूं। बार-बार मुझे मेरी औकात याद दिलाई जाती है। बुरा व्यवहार, ताने और गालियां, ये सब मैंने बर्दाश्त किया है। बार-बार मुझे याद दिलाया जाता था कि मैं कितना बुरा पति और गैरजिम्मेदार पिता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan Birthday special And his Divorced reason with Amrita Singh
सैफ अली खान, अमृता सिंह

सैफ ने कहा था, 'मुझे अमृता को 5 करोड़ रुपए देने थे। इसमें से 2.5 करोड़ मैं दे चुका हूं। इसके अलावा, मैं एक लाख रुपए प्रति महीने की राशि अलग से दे रहा हूं। तब तक, जब तक कि बेटा इब्राहिम 18 साल का नहीं हो जाता। मैं कोई शाहरुख खान नहीं हूं। मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं।'

विज्ञापन
Saif Ali Khan Birthday special And his Divorced reason with Amrita Singh
सैफ अली खान और अमृता सिंह - फोटो : social media

सैफ ने आगे कहा था, 'मैंने उससे वादा किया है कि मैं उसे बाकी के पैसे भी चुका दूंगा। मेरे पर्स में बेटे इब्राहिम की फोटो है। जब मैं उसकी तस्वीर देखता हूं तो मुझे रोना आ जाता है। मुझे मेरे बच्चों से मिलने की इजाजत नहीं है। आज मेरे बच्चे अमृता के पैरेंट्स और नौकरों के साथ रह रहे हैं। जबकि अमृता टीवी सीरियल में काम कर रही हैं। उसे ये सब करने की क्या जरूरत है। मैं अपनी फैमिली को सपोर्ट करने की हैसियत रखता हूं। मैं मरते दम तक उनकी मदद करूंगा। मैंने स्टेज शोज, ऐड्स और फिल्मों से जो कमाई की है, वह बच्चों के लिए ही तो की है। हमारा बंगला अमृता और बच्चों के लिए है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed