फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलीज हुआ फिल्म 'लाल कप्तान' का टीजर, नागा साधु के लुक में ऐसे दिख रहे सैफ

Fri, 16 Aug 2019 05:08 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 16 Aug 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan film Laal Kaptaan Teaser released
Laal Kaptaan teaser - फोटो : video

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने जन्मदिन के दिन फैंस को खास तोहफा दिया है। सैफ की आने वाली फिल्म 'लाल कप्तान' (Laal Kaptaan) का टीजर रिलीज हो गया है। 35 सेकेंड के इस टीजर में ना केवल आपको सैफ की दमदार आवाज सुनाई देगी बल्कि सैफ का लुक भी आपका दिल जीत लेगा। फिल्म में सैफ नागा साधु के रोल में नजर आएंगे। 

Saif Ali Khan film Laal Kaptaan Teaser released
Laal Kaptaan teaser - फोटो : video

टीजर की शुरुआत में सैफ सिर पर साफा बांधे हुए हैं जो कि लाल रंग का है। इसके साथ ही अपने चेहरे पर भभूत लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सैफ के चेहरे के भाव आपको टीजर को आखिर तक देखने के लिए बांधे रखेगा। 35 सेकेंड के इस टीजर में सैफ ने जबरदस्त डायलॉग भी बोला है। 
 

Saif Ali Khan film Laal Kaptaan Teaser released
Laal Kaptaan teaser - फोटो : video

टीजर में सैफ कह रहे हैं- 'हर राम का अपना रावण, हर राम का अपना दशहरा।' 'लाल कप्तान' फिल्म को नवदीप सिंह ने डायरेक्ट किया है तो वहीं इरोज इंटरनेशनल और कलर येलो प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है। यह फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर, 2019 को दशहरे पर रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन किसी वजह से इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई। 

यह भी पढ़ें:- Recap: 'सेक्रेड गेम्स 2' समझने से पहले यहां पढ़िए सीजन वन की पूरी कहानी, एपिसोड दर एपिसोड

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan film Laal Kaptaan Teaser released
Saif Ali Khanm and Johnny Depp - फोटो : instagram

'लाल कप्तान' के टीजर को 'इरोज नाउ' के आधिकारक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। बता दें कि कुछ वक्त पहले राजस्थान में फिल्म की शूटिंग के दौरान सैफ की एक तस्वीर लीक हुई थी। तस्वीर वायरल होने के बाद सैफ के लुक की तुलना जॉनी डेप के 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' के कैप्टन जैक के लुक से हुई थी। 

यह भी पढ़ें:- सोशल मीडिया पर वायरल सेक्रेड गेम्स 2 के मीम्स, गाएतोंडे ने कहा- 'अबे चांद पे है मैं'

विज्ञापन
Saif Ali Khan film Laal Kaptaan Teaser released
Sacred Games - फोटो : Netflix

सैफ अली खान की 'सेक्रेड गेम्स 2' वेबसीरीज हाल ही में रिलीज हुई है। यह वेबसीरीज चर्चा में बनी हुई है। 'सेक्रेड गेम्स' के पहले सीजन में भी सैफ थे और दूसरे सीजन में भी अहम किरदार निभा रहे हैं। सैफ के अलावा 'सेक्रेड गेम्स 2' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सुरवीन चावला और पंकज त्रिपाठी भी हैं। 'सेक्रेड गेम्स 2' 15 अगस्त को रिलीज हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed