{"_id":"603895338ebc3ee9276a2023","slug":"saif-ali-khan-first-reaction-kareena-kapoor-second-baby-confirms-there-is-no-name-yet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना कपूर और सैफ अली खान के दूसरे बेटे का क्या है नाम? अभिनेता ने पहली बार दिया जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना कपूर और सैफ अली खान के दूसरे बेटे का क्या है नाम? अभिनेता ने पहली बार दिया जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान और बच्चे के साथ करीना कपूर
- फोटो : instagram/therealkareenakapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीना कपूर ने हाल ही में दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। उनके घर पर सितारों का आना-जाना लगा हुआ है जो बच्चे को देखने पहुंच रहे हैं। वहीं प्रशंसकों के बीच इसकी उत्सुकता है कि सैफ और करीना ने अपने दूसरे बच्चे का नाम क्या रखा है। तैमूर के नाम के बाद जिस तरह का विवाद हुआ था उसकी वजह से भी यह उत्सुकता देखी जा रही है। बच्चे के जन्म के बाद सैफ अली खान ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
गाड़ी में सैफ और तैमूर
- फोटो : instagram/viralbhayani
रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान ने यह कंफर्म किया है कि बच्चे का नाम अभी तक नहीं रखा गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि करीना की तबीयत बिल्कुल ठीक है और बच्चा भी स्वस्थ है। अपने छोटे भाई को देखकर तैमूर की खुशी का ठिकाना नहीं है।
बीते दिनों सैफ अली खान और करीना कपूर से मिलने सोहा अली खान, कुणाल खेमू, करिश्मा कपूर सहित अन्य करीबी और दोस्त उनके घर पहुंचे थे। हालांकि अभी तक शर्मिला टैगोर ने अपने पोते को नहीं देखा है। परिवार से जुड़े करीबी के मुताबिक कोविड 19 के चलते शर्मिला को दिल्ली से मुंबई आने की सलाह नहीं दी गई। बता दें कि शर्मिला दिल्ली में ही रहती हैं।
फिलहाल बच्चे के जन्म के बाद सैफ अली खान ने काम से छुट्टी ले रखी है। वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कुछ समय बाद करेंगे। वह अपना पूरा वक्त परिवार के साथ बिताना चाहते हैं। सैफ अली खान निर्देशक ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष की शूटिंग करेंगे। इसमें उनके साथ बाहुबली फेम प्रभास हैं।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर
- फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
बच्चे के नाम से पहले करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि तैमूर के नाम पर सोशल मीडिया पर जिस तरह उन्हें ट्रोल किया जाने लगा उससे वह डर गई थीं। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी मामला है। पहले बच्चे के नाम के वक्त सैफ ने करीना को फैज नाम भी सुझाया था लेकिन करीना ने तैमूर नाम रखने का फैसला किया। तैमूर का अर्थ है फौलाद जैसा लड़ने वाला। करीना चाहती हैं कि उनका बेटा भी असल जिंदगी में ऐसा हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।