फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा अली खान को मझधार में छोड़ने की चर्चाओं पर सैफ अली खान ने लगाया विराम, बोले- ‘मैं हमेशा अपने परिवार के साथ हूं’

Wed, 07 Oct 2020 11:06 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 07 Oct 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
saif ali khan on sara ali khan drug case controversy I always with my family
सारा अली खान, सैफ अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

पटौदी के नवाब सैफ अली खान भले अपनी पत्नी करीना कपूर और बेटे तैमूर के साथ अपना वक्त राजधानी दिल्ली और उसके आसपास बिता रहे हों, पर मुंबई की हलचल पर भी उनकी पैनी नजर है। अपनी बेटी सारा अली खान के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के रडार पर आने के बाद सैफ ने कहा कि वह इस मामले में अपनी बेटी के साथ हैं और लगातार उनसे संपर्क बनाए हुए हैं।

saif ali khan on sara ali khan drug case controversy I always with my family
सैफ अली खान और सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तमाम चर्चाओं और अफवाहों के बीच सैफ अली खान ने साफ किया है कि वह अपने तीनों ही बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। सैफ को यह कहने की जरूरत तब पड़ी जब उन पर इल्जाम लगाए जा रहे थे कि जब उनकी बेटी अभिनेत्री सारा अली खान ड्रग्स के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के चंगुल में फंसी तो सैफ अपनी पत्नी अभिनेत्री करीना कपूर और अपने छोटे बेटे तैमूर को लेकर दिल्ली रवाना हो गए। आरोप यह भी था कि सैफ इस मामले से खुद को पूरी तरह से दूर रखना चाहते थे इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया।

saif ali khan on sara ali khan drug case controversy I always with my family
करीना कपूर खान, सैफ अली खान, तैमूर अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस पूरे मामले पर सैफ अली खान ने कहा है कि बेशक वह सबसे ज्यादा वक्त अपने छोटे बेटे तैमूर के साथ बिताते हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि वह अपने बड़े बेटे इब्राहिम और बेटी सारा से कोई ताल्लुक नहीं रखते। उन्होंने कहा कि उनके तीन बच्चे हैं और उन तीनों के लिए उनके दिल में अलग-अलग जगह है। वह अपने तीनों बच्चों से बहुत प्यार करते हैं और उनके अच्छे और बुरे वक्त में हमेशा उनके साथ हैं। ऐसा नहीं है कि अगर सारा की तरफ से वह किसी चीज से निराश होते हैं तो उस चीज की भरपाई वह तैमूर से खुशी पाकर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
saif ali khan on sara ali khan drug case controversy I always with my family
सारा अली खान, सैफ अली खान, अमृता सिंह - फोटो : instagram/saraalikhan95

सैफ का कहना है कि उनके तीनों बच्चों की उम्र अलग अलग है इसलिए उनके साथ सैफ का रिश्ता भी बिल्कुल अलग अलग है। सैफ कहते हैं कि वह सारा और इब्राहिम के साथ फोन पर लंबी बातचीत कर सकते हैं और उनके साथ डिनर वगैरह पर भी जा सकते हैं। लेकिन, वह ऐसा तैमूर के साथ नहीं कर सकते। तीनों ही बच्चों की उनके लिए अलग अलग अहमियत है। बता दें कि सैफ अली खान के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान उनकी पहली पत्नी अभिनेत्री अमृता सिंह से हैं। ये दोनों ही बच्चे अपनी मां अमृता के साथ ही रहते हैं।

विज्ञापन
saif ali khan on sara ali khan drug case controversy I always with my family
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सैफ अली खान का छोटा बेटा तैमूर अभिनेत्री करीना कपूर खान से है। करीना ने कुछ ही समय पहले अपने फिर से गर्भवती होने की खबर दी है। जब सारा का नाम ड्रग्स मामले में सामने आया तो उन्हें एनसीबी ने पूछताछ के लिए अपने ऑफिस बुलाया। उस दौरान सारा ने अपने बयान में कहा कि वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अच्छी दोस्त थीं और कभी-कभी उनके साथ उनके फार्म हाउस पर भी जाती थीं। हालांकि, उन्होंने ड्रग्स लेने की बात से बिल्कुल इनकार किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed