फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ का खुलासा-अब तैमूर की तस्वीरें नहीं होंगी वायरल, एक शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन

Sun, 06 Oct 2019 05:44 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 06 Oct 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan revealed taimur picture will not viral now
taimur ali khan - फोटो : amar ujala

अभिनेता सैफ और करीना के नवाबजादे तैमूर की तस्वीरें अब रोजाना वायरल नहीं होंगी। ये खुलासा करते हुए तैमूर के पिता सैफ ने इसके पीछे दो कारण गिनाए। काबिलेगौर है कि जबसे करीना और सैफ के छोटे नवाब तैमूर का जन्म हुआ है, वह लगातार हेडलाइन्स में बने रहते हैं। इतना ही नहीं पपराजी के बीच तैमूर के फोटोज को लेने की होड़ इसलिए भी ज्यादा रहती है क्योंकि उन्हें इसके सबसे ज्यादा दाम मिलते हैं।

Saif Ali Khan revealed taimur picture will not viral now
करीना सैफ तैमूर पहुंचे पटौदी - फोटो : अमर उजाला

तैमूर की इस पॉपुलैरिटी से सैफ करीना के पड़ोसियों को परेशानी होने लगी थी। पड़ोसी इसकी शिकायत करने सीधे पुलिस स्टेशन जा पहुंचे थे। पड़ोसियों ने ये शिकायत तैमूर के खिलाफ नहीं बल्कि पपराजी के खिलाफ की है। खबरों की मानें तो तैमूर की फोटोज लेने के लिए हर रोज बिल्डिंग के सामने बड़ी संख्या में पपराजी खड़े रहते थे। तैमूर की लेटेस्ट तस्वीरें लेने के लिए हर रोज शोर और अन्य परेशानियों का सामना सैफ-करीना के पड़ोसी करते रहते थे।

Saif Ali Khan revealed taimur picture will not viral now
Kareena, Saif and Taimur - फोटो : file photo

पड़ोसियों ने इसलिए ये शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने पपरा जी को सैफ-करीना के घर से बाहर से हटा दिया है। अभी कुछ दिन पहले भी ऐसा ही मामला देखने को मिला था। तब पपराजी को लगा था कि उनकी शिकायत सैफ और करीना ने की है लेकिन सैफ ने एक बयान में ये साफ कर दिया कि उन्होंने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan revealed taimur picture will not viral now
Saif Ali khan, Taimur and Kareena - फोटो : file photo

हालांकि सैफ ने तैमूर के बारे में बात करते हुए कहा था तैमूर अभी बच्चा है, पैपराजी जब उनकी तस्वीरें लेते है तो फ्लैश का इस्तेमाल करते है, कैमरे की फ्लैश से तैमूर तंग हो रहा था इसके कारण मैंने पैपराजी को तैमूर की तस्वीरें नहीं लेने को कहा था। सैफ ने पपराजी से विनती करते हुए कहा था कि तैमूर का पीछा करना अब बंद करो, वो एक छोटा बच्चा है कोई स्टार नहीं है।

विज्ञापन
Saif Ali Khan revealed taimur picture will not viral now
taimur ali khan - फोटो : social media

सैफ के मुताबिक, तैमूर भले ही फोटोग्राफर्स को देखने के बाद उनके साथ फ्रेंडली हो जाते हैं, लेकिन फोटो खिंचाने में उनकी बेहद कम दिलचस्पी है। सैफ ने बताया कि तैमूर ने फोटोग्राफर्स को 'नो पिक्चर प्लीज' (कृपया फोटो न खींचे) कहना सीख लिया है। सैफ आखिरी बार वेबसीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' में नजर आए थे। 

यह भी पढ़ें:- फिल्म रिलीज से पाचं दिन पहले फरहान अख्तर का बड़ा खुलासा, बोले- 'शूटिंग में टॉर्चर करती थीं प्रियंका'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed