फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना कपूर की इस ननद के बारे में नहीं जानते होंगे आप, संभालती हैं पटौदी खानदान की करोड़ों की संपत्ति

Wed, 26 Feb 2020 02:31 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 26 Feb 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
saif ali khan sister saba ali khan stay from lime light living royal life
saba ali khan - फोटो : social media
पटौदी खानदान का हर शख्स बॉलीवुड में मशहूर है । शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान, सोहा अली खान, करीना कपूर और अब सारा अली खान फिल्मों में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर रही हैं। पटौदी परिवार की एक सदस्य हैं, जिनका बॉलीवुड से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है । ये शख्स हैं सैफ अली खान की बहन सबा अली खान। सबा, सैफ से छोटी और सोहा से बड़ी हैं । 

 

saif ali khan sister saba ali khan stay from lime light living royal life
saba ali khan - फोटो : social media

सैफ और सोहा में एक्टिंग का हुनर अपनी मां शर्मिला टैगोर से आया लेकिन सबा हमेशा लाइमलाइट से दूर रहीं। इसीलिए आपने उनके बारे में कम ही सुना होगा। फैमिली फंक्शन के अलावा वो कहीं भी नजर नहीं आती हैं। प्रोफेशन से सबा एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं। 

saif ali khan sister saba ali khan stay from lime light living royal life
saba ali khan - फोटो : social media

हमेशा कैमरों के पीछे छिपी रहने वाली सबा ने कभी फिल्मों में आने के बारे में नहीं सोचा। क्योंकि वो बहुत शर्मीली हैं। सबा ने कुछ समय पहले ही अपनी डायमंड रेंज शुरू की थी। एक इंटरव्यू में सबा ने कहा था कि मैंने कभी एक्टिंग में आने के बारे में नहीं सोचा। मुझे खुशी है कि मैं जो काम कर रही हूं उसमें मेरा काफी नाम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
saif ali khan sister saba ali khan stay from lime light living royal life
saba ali khan - फोटो : social media

सबा ने अपनी भाभी करीना के लिए भी कई ज्वैलरी डिजाइन की हैं। 42 साल की सबा ने अभी तक शादी नहीं की है। अपनी फैमिली के साथ रहने वाली सबा की उनकी भाभी करीना से भी अच्छी बॉन्डिंग है। अपने बिजनेस के अलावा सबा नवाब खानदान की करोड़ों की संपत्ति की भी देखरेख करती हैं।

विज्ञापन
saif ali khan sister saba ali khan stay from lime light living royal life
saba ali khan - फोटो : social media

संपत्ति का काम संभालने के लिए औकाफ-ए-शाही नाम की एक संस्था भी है। सबा इस संस्था की मुखिया हैं। इस वजह से वह पटौदी खानदान की सभी सम्पतियों का पूरा हिसाब रखती हैं। अपने बिजी शेड्यूल की वजह से सबा भाई-बहन की तरह चर्चा में नहीं रहती हैं।

ऋचा चड्ढा ने ट्वीट कर की उपद्रवियों की निंदा, कहा- 'हिंदू होने के नाते कर्म पर भरोसा करती हूं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed