फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharmila Tagore-Mansoor Ali: सबा ने खोला यादों का पिटारा, शेयर कीं शर्मिला टैगोर-मंसूर अली की पुरानी तस्वीरें

Sat, 17 Sep 2022 03:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 17 Sep 2022 03:23 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan sister Saba Pataudi shares unseen photo of her parents Sharmila Tagore Mansoor Ali khan
फोटो साभार: सबा पटौदी के इंस्टाग्राम अकाउंट से - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान को तो सभी जानते हैं, मगर उनकी एक और बहन हैं सबा पटौदी। सबा फिल्मी दुनिया से भले ही दूर हैं, मगर सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें फोटोग्राफी का काफी शौक है। इसके अलावा उनके पास पुराने फोटोज का भी अच्छा-खासा कलेक्शन है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर पुरानी फैमिली फोटोज शेयर करती नजर आती हैं। एक बार फिर सबा ने अपनी मां शर्मिला टैगोर और पिता मंसूल अली खान की पुरानी तस्वीर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

Saif Ali Khan sister Saba Pataudi shares unseen photo of her parents Sharmila Tagore Mansoor Ali khan
शर्मिला टैगोर - फोटो : social media

सबा पटौदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें साझा की हैं। दोनों तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट हैं। बता दें कि यह तस्वीरें शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान की संगाई के मौके की हैं। एक तस्वीर में मंसूर अली खान, शर्मिला टैगोर को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की तरफ देखते हुए पोज दे रहे हैं।
 

Saif Ali Khan sister Saba Pataudi shares unseen photo of her parents Sharmila Tagore Mansoor Ali khan
शर्मिला टैगोर - फोटो : इंस्टाग्राम

एक तस्वीर में शर्मिला टैगोर शरमाती हुई नजर आ रही हैं। दुल्हन बनीं शर्मिला बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने काफी भारी-भरकम गहने पहने हुए हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सबा पटौदी ने लिखा, 'क्या आप मुझसे शादी करेंगे? उन्होंने पूछा और वह बोलीं, 'हां!' इसके साथ ही सबा ने हैशटैग के साथ मंसूर अली खान, शर्मिला टैगोर, सगाई, दिन, शादी और 27 दिसंबर आदि लिखा है। सबा का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर ने साल 1969 में शादी की थी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba Pataudi (@sabapataudi)

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan sister Saba Pataudi shares unseen photo of her parents Sharmila Tagore Mansoor Ali khan
शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ सबा पटौदी ने एक और पोस्ट शेयर करते हुए अपनी मां शर्मिला टैगोर की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में शर्मिला टैगोर का सिर्फ चेहरा नजर आ रहा है। उनकी आंखों का मेकअप कमाल का लग रहा है। चेहरे पर बिखरी जुल्फें एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। इसके साथ सबा पटौदी ने लिखा है, 'कुछ कीमती पल। बेहद खास हैं।' सोचो कौन है? शायद आप पहले ही अंदाजा लगा चुके हैं। इन खूबसूरत यादों के लिए शुक्रिया।' इसके साथ सबा ने लिखा है, 'जिंदगी का हर पल जीओ। लव यू मां।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba Pataudi (@sabapataudi)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed