{"_id":"679459f5d212f4643b089626","slug":"saif-ali-khan-stabbing-case-statement-difference-in-kareena-kapoor-saif-forensic-investigation-will-be-done-2025-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saif Ali Khan Case: सैफ पर हमले के बाद लिखी गई ‘पटकथा’ की पोल खुलनी शुरू! नवाब और बेगम के बयानों में फर्क","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Saif Ali Khan Case: सैफ पर हमले के बाद लिखी गई ‘पटकथा’ की पोल खुलनी शुरू! नवाब और बेगम के बयानों में फर्क
Sat, 25 Jan 2025 09:01 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 25 Jan 2025 09:01 AM IST
सार
सैफ अली खान मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस केस में सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बयानों में अलगाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
सैफ अली खान-करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में एक नया मोड़ सामने आ रहा है। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बयानों को लेकर फिर चर्चा होने लगी है। मुंबई पुलिस ने गुरुवार को सैफ अली खान का बयान दर्ज किया। इसमें और उनकी पत्नी के बयान में अतंर आ रहा है। वहीं, आरोपी पर भी हुई कार्रवाई में एक नया मोड़ सामने आया है।
सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
सैफ अली खान ने दिया ये बयान
सैफ अली खान ने हमले को लेकर बयान में बताया कि वे 11वीं मंजिल पर थे। 15-16 जनवरी की रात नैनी एलियामा फिलिप की आवाज आई जिसे सुनकर वे और उनकी पत्नी करीना कपूर खान जहांगीर के कमरे में गए, जबकि करीना ने कहा कि सिर्फ सैफ ही जहांगीर के कमरे में गए थे।

- फोटो : इंस्टाग्राम
आरोपी की होगी फॉरेंसिक जांच
सैफ अली खान मामले के आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद की पुलिस हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। सैफ पर हमला करने वाले आरोपी की फॉरेंसिक जांच भी की जाएगी। मुंबई की एक अदालत ने पुलिस से आरोपी की पहचान के लिए फोरेंसिक परीक्षण की मांग की, जिसे कोर्ट ने भी मंजूर कर लिया।

- फोटो : ANI
आरोपी के पिता ने कही ये बात
वहीं, आरोपी के पिता ने कहा है कि उसके बेटे को फंसाया गया है। वह मदद के लिए बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय व भारतीय उच्चायोग से संपर्क करेगा। उन्होंने कहा था कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा शख्स उनका बेटा नहीं है। पिता ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को कुछ समानताओं के आधार पर गिरफ्तार किया गया और मामले में फंसाया गया।
वहीं, आरोपी के पिता ने कहा है कि उसके बेटे को फंसाया गया है। वह मदद के लिए बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय व भारतीय उच्चायोग से संपर्क करेगा। उन्होंने कहा था कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा शख्स उनका बेटा नहीं है। पिता ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को कुछ समानताओं के आधार पर गिरफ्तार किया गया और मामले में फंसाया गया।
विज्ञापन
सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
29 जनवरी तक बढ़ी हिरासत
मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एक अदालत को बताया कि उसे पिछले सप्ताह सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार शख्स के चेहरे की पहचान करनी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या यह वही शख्स है, जो बांद्रा में अभिनेता की इमारत के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। पुलिस ने आरोपी शख्स शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर (30) को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया। शहजाद की पुलिस हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।