सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों पद्मश्री लौटाना चाहते थे सैफ अली खान, खुद बताई ये वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Wed, 15 May 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
saif ali khan wants to return his padmashree award
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में वह अभिनेता अरबाज खान के वेब शो 'पिंच' में पहुंचे थे। शो की थीम के मुताबिक अरबाज ने सोशल मीडिया पर सैफ के लिए ट्रोलर्स के मैसेज पढ़कर सुनाए। इन सभी मैसेज में सैफ को लेकर ट्रोलर्स ने खरी खोटी सुनाई। ट्रोलर्स ने सैफ के बेटे तैमूर अली खान के नाम से जुड़ा विवाद, उन्हें मिले पद्मश्री सम्मान, रेस्टोरेंट में झगड़ा और उनकी एक्टिंग पर भी सवाल खड़े किए।  

Trending Videos
saif ali khan wants to return his padmashree award
सैफ अली खान - फोटो : instagram

अरबाज ने सैफ को मैसेज पढ़कर सुनाया जिसमें लिखा था ' सैफ एक ठग हैं, उन्होंने पद्मश्री सम्मान को खरीदा है, बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा और एक रेस्टोरेंट में झगड़ा भी किया, इन्हें एक्टिंग भी नहीं आती फिर भी इन्हें फिल्म मिल जाती है।' इन सभी सवालों पर सैफ ने जवाब देते हुए कहा 'पहली बात जो लिखी है कि मैं ठग हूं, वो मैं नहीं हूं, लेकिन बाकी सब बातें सही हैं, लेकिन मुझे लगता है पद्मश्री जैसे सम्मान को खरीदने की बात सही नहीं है, क्या यह सम्मान खरीदना संभंव है, यह बहुत महंगा होगा, मतलब भारतीय सरकार को घूस देने की मेरी औकात नहीं है, इस बात का पता लगाने के लिए सीनियर लोगों से पूछना होगा।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy to share the teaser of this season’s final Pinch. We have with us the suave and classy...Saif Ali Khan! Find out why he is so ‘Digitally Unavailable’ or is he really? @QuPlayTv @quickheal_technologies @venkyschicken @panchshil_realty @hootmumbai @ZEE5 #QuPlayTV #Pinch

A post shared by Arbaaz Khan (@arbaazkhanofficial) on

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
saif ali khan wants to return his padmashree award
Saif Ali Khan

सैफ ने आगे कहा ' फिल्म इंडस्ट्री में मुझसे ज्यादा काबिल एक्टर्स हैं, पद्मश्री सम्मान मुझे नहीं लेना चाहिए था, कई सीनियर अभिनेता हैं जिनको अभी तक यह सम्मान नहीं मिला है, यह मेरे लिए बहुत ही शर्म की बात है, यह सम्मान कुछ ऐसे लोगों को भी मिला है, जो मुझसे भी कम काबिल हैं, लेकिन अब मैं यह सम्मान सरकार को वापस करना चाहता हूं, जब मुझे पद्मश्री का सम्मान दिया जा रहा था, तब मेरे पिता ने मुझसे कहा था कि तुम इस पॉजिशन में नहीं हो कि भारत सरकार द्वारा मिल रहे इस सम्मान को लेने से इनकार कर सको, मैंने कहा ठीक है और खुशी-खुशी सम्मान ले लिया।'

saif ali khan wants to return his padmashree award
saif ali khan taimur

लेकिन इसके अलावा सैफ ने यह भी कहा 'मैंने सोचा था कि आज नहीं तो कल मैं शायद कुछ ऐसा काम करूंगा, जिससे इस सम्मान के लायक बन पाऊं, तब लोग मुझे इस सम्मान के लिए सही भी समझेंगे।' वहीं, बेटे तैमूर अली खान के नाम पर हुए विवाद पर सफाई देते हुए सैफ ने कहा, 'मुझे इस नाम में कोई बुराई नजर नहीं आती, मुझे यह नाम बेहद खूबसूरत लगता है बस।'

 

विज्ञापन
saif ali khan wants to return his padmashree award
saif ali khan taimur

उन्होंने बेटे तैमूर के नाम का मतलब बताते हुए कहा कि तैमूर का अर्थ आयरन होता है यह एक मजबूती का प्रतीक है, लेकिन लोगों को लगता है कि मैंने शासक तैमूरलंग जो इतिहास में एक खूनी योद्धा के रूप में मशहूर था, के नाम पर रखा है। सैफ ने तैमूर और तिमुर दो अलग-अलग शब्द भी बताए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed