{"_id":"604a04c98ebc3ec79d12d5a1","slug":"saif-ali-khan-wife-kareena-kapoor-khan-nawabi-suit-look-photos-in-pataudi-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूट पहनकर देखते ही बनती है करीना कपूर खान की शान, इन तस्वीरों में देखें नवाबी बेगम की ठाठ-बाट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सूट पहनकर देखते ही बनती है करीना कपूर खान की शान, इन तस्वीरों में देखें नवाबी बेगम की ठाठ-बाट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
करीना कपूर खान
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपूर परिवार की बेटी और पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान की ठाट का कोई तोड़ नहीं है। उनका नवाबी लाइफस्टाइल हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। हो भी क्यों न आखिर वो पटौदी खानदान की अब एकलौती बहू जो हैं। साथ ही अभी हाल ही में सैफ अली खान की दूसरी संतान की मां बनी हैं।
2 of 10
kareena kapoor
- फोटो : instagram
करीना कपूर खान अपने लुक, फैशन और स्टाइल का खास ख्याल रखती हैं। कह सकते हैं कि वह खुद एक ट्रेंड सेटर हैं और इस मामले में उन्हें कोई शिकस्त नहीं दे सकता है। वैेसे तो करीना हर तरह के कपड़े पहनती हैं। भारतीय परिधानों और पश्चिमी फैशन की समझ करीना को बखूबी है, लेकिन इन सबके बीच करीना का एक लुक और है, जिससे वह हर जगह छा जाती हैं। वह लुक है नवाबी सूट वाला लुक, जिसे सैफ भी खुद देखते रह जाते हैं।
3 of 10
kareena kapoor
- फोटो : social media
सूट में उनकी खूबसूरती दर्शाने के लिए शायद एक तस्वीर काफी ना होगी। इस लुक में करीना की कई तस्वीरें हैं, जो उन्हें बेहद आकर्षक बनाती हैं। सफेद रंग के इस सूट में बेबो बेहद सुंदर लग रही हैं और उनके चेहरे पर लगा काला चश्मा तो बस कहर ही ढा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
kareena kapoor
- फोटो : instagram
मस्टर्ड येलो कलर के अनारकली सूट और सफेद प्लाजो के साथ पीले दुपट्टे वाले लुक में भी आप करीना का स्टाइल देख सकते हैं। चेहरे पर रौब और चाल में संजीदगी वाला करीना का अंदाज सबको भाता है। पैपराजी उनकी तस्वीरें खींचने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
kareena kapoor
- फोटो : instagram
इस फोटो में करीना अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ बैठी हैं। यहां आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं। करीना का अंदाज बाकियों से बिल्कुल हटकर है। सूट पहनकर वह सबसे अलग लग रही हैं। यही कारण है कि करीना का फैशन सेंस जबरदस्त माना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।