{"_id":"5bf23379bdec2269332785a6","slug":"saif-ali-khan-wrote-letter-to-ex-wife-amrita-singh-and-she-dressing-up-sara-for-her-dad-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पापा सैफ की शादी के लिए मां अमृता ने किया था सारा को तैयार, सैफ ने भी भेजा था इमोशनल लेटर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पापा सैफ की शादी के लिए मां अमृता ने किया था सारा को तैयार, सैफ ने भी भेजा था इमोशनल लेटर
Mon, 19 Nov 2018 09:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
saif kareena amrita
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर के शो कॉफी विद करण के सीजन 6 पर अब तक कई जोड़ियां हमें नजर आ चुकी हैं। हाल ही में सैफ अली खान अपनी बेटी सारा के साथ करण जौहर के चैट शो में पहुंचे। शो में दोनों ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। इतना ही नहीं जब सैफ अली खान ने बेटी के सामने बेडरूम की बातें की तो सारा शरमा गईं।
2 of 6
सारा अली खान
इस चैट शो में सैफ की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस अमृता सिंह की भी बात की गई। सारा ने अपनी मां के बारें में बात करते हुए बताया उनकी मां अमृता सिंह ने उन्हें उनके पिता सैफ अली खान की दूसरी शादी में शिरकत करने के लिए खुद अपने हाथों से सजाया था।
3 of 6
sara ali khan, amrita singh
सारा ने शो में कहा 'मेरी मां ने मुझे खुद अपने हाथों से पिता की दूसरी शादी के दिन पर तैयार किया था। उस दिन सभी ये सोच रहे थे कि मेरी मां ऐसे मौके पर असहज महसूस करेंगी या फिर करीना के लिए ऐसा कुछ होगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था बिलकुल भी नहीं। सारा ने कहा- 'मेरी मां ने पापा की शादी पर मुझे भेजते हुए कहा था वहां अच्छा समय बिताओ और अपने पिता के लिए वहां रहो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
saif ali khan and amrita singh
वहीं सैफ ने भी यह बात बताई कि कैसे उन्होंने अपनी दूसरी शादी के दिन अपनी पत्नी अमृता सिंह को पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने अमृता सिंह को उनको आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दी थी। सैफ ने बताया कि पत्र को भेजने से पहले करीना ने उसे पढ़ा भी था। सैफ ने कहा कि करीना काफी सपोर्टिव थीं। यहां तक कि करीना ने ही सैफ से कहा था लेटर अमृता सिंह को भेजने के लिए।
विज्ञापन
5 of 6
saif
बता दें सैफ और करीना ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी की थी। वहीं अमृता सिंह से सैफ की मुलाकात तब हुई थी जब सैफ 21 साल के थे और अमृता 33 की। पहली मुलाकात में ही सैफ और अमृता एक दूसरे के दीवाने हो गए और एक दूजे के साथ रहने का फैसला कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।