फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिल्डर के जेल से छूटने पर कांपे दिलीप-सायरा बानो, पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

Sun, 16 Dec 2018 08:04 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 16 Dec 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
Saira Banu Khan Requests narendra modi to meet her on Land Mafia Samir Bhojwani
dilip kumar

हाल ही में अपना 96वां जन्मदिन सेलीब्रेट करने वाले हिंदी सिनेमा के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है। यह ट्वीट उनकी पत्नी सायरा बानो खान ने किया है जिसमें उन्होंने देश के पीएम नरेंद्र मोदी से जेल से छूटे भू-माफिया समीर भोजवानी के चलते मदद की गुहार लगाई है। मामला दिलीप कुमार के बंगले को हथियाने को लेकर है...

Saira Banu Khan Requests narendra modi to meet her on Land Mafia Samir Bhojwani
Vetern actor Dilip Kumar hospitalised (file photo)

दरअसल पूरा मामला यह है कि सायरा बानो ने अपनी प्रॉपर्टी बचाने के लिए पीएम मोदी से मदद मांगी है। सायरा का आरोप है कि बिल्डर समीर भोजवानी उनकी प्रॉपर्टी को हथियाने की कोशिश में लगा हुआ है जो हाल ही में जेल से रिहा हुआ है। अब उनको डर है कि समीर उनका बंगला ना हथिया ले। इसके लिए सायरा ने पीएम से मिलने की भी गुहार लगाई है।

Saira Banu Khan Requests narendra modi to meet her on Land Mafia Samir Bhojwani
dilip kumar and saira bano

बता दें कि दिलीप कुमार का पाली हिल और बांद्रा में बंगला है जिसपर समीर भोजवानी की नजरें टिकी हुई हैं। सायरा ने ट्वीट में लिखा 'पीएम नरेंद्र मोदी जी, समीर भोजवानी हाल ही में जेल से रिहा हुआ है, पहले महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस से शिकायत की थी, लेकिन उनके आश्वासन के बाद भी इस ओर कोई एक्शन नहीं लिया गया और पद्म विभूषण दिलीप कुमार को डराया और धमकाया जा रहा है कृप्या इस सिलसिले में आपसे मिलना चाहती हूं, प्लीज मदद करें।' 


विज्ञापन
विज्ञापन
Saira Banu Khan Requests narendra modi to meet her on Land Mafia Samir Bhojwani
दिलीप कुमार

सायरा ने समीर के बारे में बताते हुए कहा कि उसने बंगले के नकली कागजात भी बनवाए हुए हैं जिसमें सरकारी कर्मचारी भी अपनी कमीशन के चलते उसकी पूरी मदद कर रहे हैं। इससे पहले सायरा बानो महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस को शिकायती चिट्ठी भी लिख चुकी हैं। साल 2018 के शुरुआत में सायरा ने समीर के खिलाफ एफआईआर भी दी थी जिसके बिना पर मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने इस मामले में समीर के खिलाफ गड़बड़ी का केस दर्ज किया था। ईओडब्ल्यू की टीम ने समीर के दफ्तर पर रेड भी मारी थी जहां से उन्हें हथियार और फर्जी कागजात हाथ लगे थे। इसके बाद अप्रैल में समीर की गिरफ्तारी हुई थी और हाल ही में वह जमानत पर रिहा हो चुका है।

विज्ञापन
Saira Banu Khan Requests narendra modi to meet her on Land Mafia Samir Bhojwani
dilip kumar

गौरतलब है कि दिलीप कुमार ने मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके के पाली हिल बंगले की ये जमीन 1953 में खरीदी थी। उस वक्त उन्होंने यह जमीन 1.40 लाख रुपये में अपने नाम कर ली थी। वहीं साल 2008 में इस जगह को रिडेवलप करने के लिए परजिता डेवलपर्स के साथ एक करार हुआ। इसके बाद 30 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने डेवलपर्स से दिलीप को जमीन सौंपने का आदेश दिया। ऐसे में अगले महीने सितंबर 2017 को दिलीप को इस प्रॉपर्टी पर सरकारी आदेश पर कब्जा मिल गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed