सायरा बानो ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है और तब से वह खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीरें साझा कर रही हैं। अब उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जो उनकी जवानी के दिनों की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री बहुत प्यारी लग रही हैं। इन दौरान अभिनेत्री पुराने दिनों की यादों में खोई नजर आईं।
Saira Banu: सायरा बानो को आई जवानी के दिनों की याद, थ्रौबैक तस्वीर साझा कर फ्लॉन्ट की 22 इंच की कमर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी तस्वीर साझा करते हुए सायरा ने लिखा, ''बीते दिनों में 22 इंच की कमर, ओह। केवल यदि समय स्थिर रहता। अफसोस।'' मोनोक्रोम तस्वीर में वह सलवार कमीज पहने हुए थीं। फोटो में उनकी चिरस्थायी मुस्कान और सिग्नेचर मेकअप लुक दिख रहा है। पोस्ट साझा करने के बाद प्रशंसकों ने तुरंत सायरा को याद दिलाया कि वह अभी भी कितनी खूबसूरत हैं।
Bawaal: 'हर प्रेम कहानी का अपना युद्ध..' डायलॉग के जरिए नितेश तिवारी ने समझाया क्यों रखा फिल्म का नाम 'बवाल'
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''मैम, भगवान ने आपको इस तरह बनाया है कि आप हर उम्र और साइज में खूबसूरत हैं।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, "पूरा ब्रह्मांड आपकी पूजा करता है और हम आपकी पूजा करते हैं। अल्लाह की कृपा से, आप अभी भी अच्छी दिखती हैं।" एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, "तो क्या हुआ मैडम, अगर आपकी कमर 22 नहीं है? आप अभी भी आकर्षक हैं।"
A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)
Bawaal Event: जिस स्कूल में वरुण ने की शूटिंग उसके छात्र रह चुके हैं डेविड धवन, एक्टर ने किया दिलचस्प खुलासा
बता दें कि सायरा बानो ने सात जुलाई को दिलीप कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर इंस्टाग्राम डेब्यू किया था। अपने पहले इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने दिलीप कुमार के साथ कई तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था - ‘सुकून-ऐ-दिल के लिए कुछ तो एहतेमाम करूं, जरा नजर जो मिले फिर उन्हें सलाम करूं, मुझे तो होश नहीं आप मशवरा दीजिए, कहां से छेड़ू फसाना कहां तमाम करूं।'
Ileana dcruz: नौवें महीने में ऐसी हो गई है इलियाना की हालत, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर बयां किया हाल-ए-दिल
कैप्शन में सायरा ने लिखा था, 'मैं यह नोट सात जुलाई को विशेष रूप से दुनियाभर के शुभचिंतकों और सबसे प्यारे दोस्तों के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए लिख रही हूं, जिन्होंने आज तक मुझे और दिलीप साहब को बेशुमार प्यार से आबाद रखा है। मेरे कोहिनूर दिलीप कुमार साहब के लिए उनका चिरस्मरण, प्यार और सम्मान।'
Adipurush: यूट्यूब पर लीक हुई प्रभास और कृति सेनन की 'आदिपुरुष', दो मिलियन से ज्यादा यूजर्स ने देखी फिल्म