पिछले काफी समय से चर्चा में रही वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'बवाल' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। यह फिल्म उसी दिन से सुर्खियों में रही है, जिस दिन से इसका पहला टीजर दर्शकों के बीच रिलीज किया गया था। वरुण और जान्हवी की इस फिल्म का पहला टीजर देखने के बाद ज्यादातर सभी दर्शकों के दिलों-दिमाग में सिर्फ एक ही सवाल आया था और वह यह था कि आखिर इसका नाम 'बवाल' क्यों रखा गया? दुबई में आज रखे गए मेगा ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यह सवाल सभी की जुबान पर था। ऐसे में फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी ने खुलासा किया कि आखिर उन्होंने इसका नाम 'बवाल' क्यों रखा।
Bawaal: 'हर प्रेम कहानी का अपना युद्ध..' डायलॉग के जरिए नितेश तिवारी ने समझाया क्यों रखा फिल्म का नाम 'बवाल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में ट्रेलर लॉन्च के लिए रखे गए इस मेगा इवेंट में नितेश तिवारी से जब फिल्म का नाम 'बवाल' रखे जाने के पीछे की वजह पूछी गई, तो उन्होंने इसके पीछे छिपा अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करने के लिए फिल्म के ट्रेलर में दिखे एक डायलॉग का इस्तेमाल किया। यह डायलॉग था, 'हर प्रेम कहानी का अपना युद्ध होता है।' इस विचार पर विस्तार से बात करते हुए, नितेश तिवारी ने बताया कि हर व्यक्ति की सोच समय के साथ बदलती और विकसित होती है। यही एक सोच है जिसे उन्होंने 'बवाल' की कहानी के जरिए व्यक्त करने की कोशिश की है।
Bawaal Event: जिस स्कूल में वरुण ने की शूटिंग उसके छात्र रह चुके हैं डेविड धवन, एक्टर ने किया दिलचस्प खुलासा
नितेश तिवारी ने कहा, 'यहां तक कि जब आप प्यार करते हैं, तब भी आपके भीतर हमेशा एक युद्ध होता है, जिससे निपटने की जरूरत होती है। वह संघर्ष ही बवाल के विचार को जन्म देता है। बवाल शब्द मन के अंदर चल रहे एक संघर्ष को दर्शाता है, जिसे फिल्म का मुख्य किरदार अजय (वरुण धवन), जान्हवी कपूर के किरदार के साथ अपने रिश्ते के जरिए अनुभव करता है।' नितेश तिवारी ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन लोगों की सोच के बारे में भी बात की जो फिल्म को लेकर काफी कंफ्यूज थे। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि फिल्म के बारे में सब कुछ न जानना और इसके विषय के बारे में जिज्ञासा लोगों को इसे देखने के लिए मजबूर करेगी।'
'दंगल' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों के निर्देशक नितेश तिवारी अपनी आगामी रिलीज को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। नितेश तिवारी के अंदर दिख रहे आत्मविश्वास को वरुण धवन का भी खुलकर सपोर्ट मिला। वरुण धवन ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा कि उन्हें अपनी फिल्म के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया के बारे में इतना आत्मविश्वास कभी महसूस नहीं हुआ, जितना कि वह 'बवाल' के लिए महसूस करते हैं।
Sana Khan: प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करने से घबरा रहीं सना, एक्ट्रेस ने बेटे के स्वास्थ को बताया प्राथमिकता
तीन मिनट तीन सेकंड के इस ट्रेलर में वरुण और जान्हवी की केमेस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। फिल्म 'विश्व युद्ध 2' की पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रेम कहानी है। फिल्म में वरुण धवन एक इतिहास शिक्षक की भूमिका निभाते हैं जो छात्रों को गलत इतिहास पढ़ाता है, जो बाद में 'बवाल' का कारण बनता है। 'बवाल' 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।