{"_id":"688f91e9e9e0b391ba07814a","slug":"saiyaara-day-17-box-office-collection-ahaan-pandey-aneet-padda-and-director-mohit-suri-film-sunday-earning-2025-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saiyaara Collection: 300 करोड़ क्लब में शामिल होने से चंद कदम दूर 'सैयारा', जानिए 17वें दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Saiyaara Collection: 300 करोड़ क्लब में शामिल होने से चंद कदम दूर 'सैयारा', जानिए 17वें दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 03 Aug 2025 10:15 PM IST
सार
Saiyaara Box Office Collection Day 17: मोहित सूरी निर्देशित फिल्म ‘सैयारा’ को आज सिनेमाघरों में 17 दिन हो चुके हैं, अब तक इस फिल्म क्रेज दर्शकों में बरकरार है। जानिए, वीकएंड पर इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
‘सैयारा’ फिल्म का खुमार अब भी यंग ऑडियंस पर चढ़ा हुआ है। ‘सैयारा’ कमाई के मामले में इस साल रिलीज हुई फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। 17वें दिन यानी आज रविवार को भी इस फिल्म ने अच्छी कमाई की है। साथ ही यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल होने को भी तैयार है।
Trending Videos
2 of 5
फिल्म 'सैयारा'
- फोटो : इंस्टाग्राम-@yrf
‘सैयारा’ का 17वें दिन का कलेक्शन
फिल्म ‘सैयारा’ ने 17वें दिन 7.57 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़े) का कलेक्शन किया है। वीकएंड पर इसने अपने कलेक्शन में बढ़ोतरी की है। क्योंकि शनिवार को इसने 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दो नए एक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्ढा स्टारर ‘सैयारा’ ने पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये कमाकर क्रिटिक्स को भी हैरान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'सैयारा'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
300 करोड़ कमाने से कितना दूर ‘सैयारा’
फिल्म ‘सैयारा’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो अब तक इसने 299.32 रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जल्द ही यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अब तक 478.16 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं।
4 of 5
फिल्म 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘सैयारा’ को नहीं मिल रही कड़ी टक्कर
हालिया रिलीज फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ भी ‘सैयारा’ को टक्कर नहीं दे पा रहे हैं। दोनों ही फिल्में धीमा कलेक्शन कर रही हैं। ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने तीन दिन में 22.56 करोड़ का ही कलेक्शन किया हैं, वहीं ‘धड़क 2’ ने भी तीसरे में आकर कुल कलेक्शन 10.34 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में अभी भी ‘सैयारा’ अच्छी कमाई आगे कर सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
दर्शकों को पसंद आया ‘सैयारा’ का रोमांटिक ड्रामा
‘सैयारा’ एक लव स्टोरी फिल्म है। इसकी कहानी एक म्यूजिशियन कृष और वाणी नाम की लड़की की है। कृष का किरदार अहान पांडे ने निभाया है और वाणी के रोल में अनीत पड्डा नजर आ रही हैं। फिल्म में लड़की को अल्जमाइर नाम की बीमारी हो जाती है, वह सबकुछ भूल जाती है। यही बात फिल्म को खास बना देती है। इस फिल्म का म्यूजिक भी यंग ऑडियंस को पसंद आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।