फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saiyaara Day 7: सातवें दिन 'सैयारा' की कमाई में गिरावट, जल्द तोड़ सकती है अक्षय-अजय का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड

Thu, 24 Jul 2025 09:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 24 Jul 2025 09:08 PM IST
सार

Saiyaara Box Office Collection: वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों को ‘सैयारा’ ने पीछे छोड़ दिया है। अब इसकी नजर अजय देवगन की ‘रेड 2’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ पर है। लेकिन गुरुवार यानी 7वें दिन ‘सैयारा’ की कमाई में थोड़ी गिरावट है। जानिए, आज इसका कलेक्शन कितना रहा? 

विज्ञापन
Saiyaara Day 7 Box Office Collection Ahaan Pandey Aneet Padda And Director Mohit Suri Film Thursday Earning
फिल्म 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘सैयारा’ की धूम है। इस फिल्म को थिएटर में एक हफ्ता पूरा हो चुका है। मोहित सूरी का डायरेक्शन और दो नए एक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा का जादू दर्शकों पर चल रहा है। इस फिल्म ने आज कितना कलेक्शन किया है? साथ ही वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में यह ‘रेड 2’ और ‘हाउसफुल 5’ से कितनी दूर है? जानिए। 


 
Saiyaara Day 7 Box Office Collection Ahaan Pandey Aneet Padda And Director Mohit Suri Film Thursday Earning
फिल्म 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में पांचवें नंबर पर ‘सैयारा’
फिल्म ‘सैयारा’ इस साल रिलीज हुई फिल्मों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच चुकी है। अब इसकी नजर ‘हाउसफुल 5’ और ‘रेड 2’ के कलेक्शन को पार करने पर है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘छावा’ ने 807.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।  ‘रेड 2’ ने 237 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं ‘हाउसफुल 5’ ने 288.58 करोड रुपये का कलेक्शन किया है। ‘सितारे जमीन पर’ ने 263 करोड़ रुपये कमाए थे। अगर ‘सैयारा’ की बात करें तो इसने वर्ल्डवाइड अब तक 225.73 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 

Saiyaara Day 7 Box Office Collection Ahaan Pandey Aneet Padda And Director Mohit Suri Film Thursday Earning
फिल्म 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
भारत में ‘सैयारा’ का 7वें दिन का कलेक्शन 
जहां तक भारत में ‘सैयारा’ के कलेक्शन की बात है तो अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने 7वें दिन 13.39 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। वहीं इसका कुल कलेक्शन भी भारत में 167.14 करोड़ रुपये हो चुका है। गुरुवार को इसके कलेक्शन में गिरावट जरूर है। लेकिन वीकएंड पर इसके कलेक्शन में इजाफा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saiyaara Day 7 Box Office Collection Ahaan Pandey Aneet Padda And Director Mohit Suri Film Thursday Earning
फिल्म 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
200 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी
वर्ल्डवाइड तो यह फिल्म 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। भारत में भी यह इतनी ही कमाई करके 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की फिराक में है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ‘सैयारा’ का बजट लगभग 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में यह फिल्म पहले ही हिट की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। 
विज्ञापन
Saiyaara Day 7 Box Office Collection Ahaan Pandey Aneet Padda And Director Mohit Suri Film Thursday Earning
फिल्म 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है इस रोमांटिक फिल्म की कहानी 
फिल्म ‘सैयारा’ एक लव स्टोरी है। फिल्म की कहानी एक म्यूजिशियन कृष और वाणी नाम की लड़की की है। कृष का किरदार अहान पांडे ने निभाया है और वाणी के रोल में अनीत पड्डा नजर आ रही हैं। इस फिल्म का म्यूजिक यंग ऑडियंस को पसंद आया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed