फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ghoomer: इस निशानेबाज को समर्पित होगा कल रिलीज हो रहा ट्रेलर, जानिए किस गेंदबाज ने सैयामी को सिखाया ‘घूमर’

Wed, 02 Aug 2023 02:04 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला बयूरो, मुंबई
अमर उजाला बयूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 02 Aug 2023 02:04 PM IST
विज्ञापन
Saiyami Kher Abhishek starrer Ghoomer Trailer releasing tomorrow film is based on paraplegic sportsperson
सैयामी खेर, घूमर - फोटो : अमर उजाला बयूरो, मुंबई

इटली के दौरे से लौटकर अपनी काम में पूरी तरह डूब चुकीं अभिनेत्री सैयामी खेर गुरुवार को अरसे बाद मुंबई की मीडिया से मुखातिब होंगी। उनकी नई फिल्म ‘घूमर’ का ट्रेलर अब तक जिन लोगों ने भी देखा है, इसकी तारीफ खूब की है। आम जनता के लिए ये ट्रेलर गुरुवार की सुबह रिलीज होने जा रहा है। इस फिल्म में सैयामी एक प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी की भूमिका निभा रही हैं।

Saiyami Kher Abhishek starrer Ghoomer Trailer releasing tomorrow film is based on paraplegic sportsperson
सैयामी खेर - फोटो : अमर उजाला बयूरो, मुंबई

सैयामी फिल्म ‘घूमर’ में एक बाएं हाथ के क्रिकेटर की भूमिका निभा रही हैं। इस किरदार की तैयारियों और प्रशिक्षण के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज और गेंदबाज से ट्रेनिंग लेना चाहती थी। इसलिए, तकनीक की बारीकियों को सीखने के लिए क्रिकेट खिलाड़ी मुरली कार्तिक उनके लिए बिल्कुल परफेक्ट रहे। मुरली एक विशेषज्ञ धीमे बाएं हाथ के गेंदबाज रहे जो अपनी घुमावदार स्पिन गेंदबाजी और टप्पा खाने के बाद गेंद के चौंका देने वाले उछाल के लिए मशहूर रहे हैं।

Saiyami Kher Abhishek starrer Ghoomer Trailer releasing tomorrow film is based on paraplegic sportsperson
सैयामी खेर मुरली कार्तिक के साथ - फोटो : अमर उजाला बयूरो, मुंबई

मुरली कार्तिक ने फिल्म ‘घूमर’ के लिए सैयामी को लंबे समय तक प्रशिक्षण दिया है। सैयामी कहती हैं, ''मैं क्रिकेट को लेकर जुनूनी रही हूं और स्कूल के दिनों से ही यह खेल खेलती रही हूं। मैं अपने दोनों हाथों से खेल खेलने की कोशिश करती थी, लेकिन असली जीवन में दाहिने हाथ का ज्यादा इस्तेमाल करती हूं, ‘घूमर’ के लिए चुनौती बाएं हाथ का खिलाड़ी बनने की थी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Saiyami Kher Abhishek starrer Ghoomer Trailer releasing tomorrow film is based on paraplegic sportsperson
सैयामी खेर घूमर में - फोटो : अमर उजाला बयूरो, मुंबई

ये पूछे जाने पर कि क्रिकेटर मुरली कार्तिक से इस किरदार के लिए कोचिंग लेना कितना मददगार रहा। सैयामी बताती हैं, ‘यह मेरी खुशकिस्मती है कि कार्तिक ने आगे आकर मेरी मदद की और मुझे वे मुख्य बातें और छोटी-छोटी जानकारियां दीं, जिनसे मुझे इस किरदार को निभाने में मदद मिली। उनके बताए गुर से मेरी अदाकारी पर भी काफी फर्क पड़ा है। शुरुआत से मुझे उनका क्लासिक ऑर्थोडॉक्स एक्शन हमेशा पसंद आया। इसलिए उनके साथ ट्रेनिंग करना बहुत मजेदार रहा।’ 

यह भी पढ़ें: आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के निधन से सदमे में बॉलीवुड, रितेश देशमुख समेत इन सितारों ने जताया शोक

विज्ञापन
Saiyami Kher Abhishek starrer Ghoomer Trailer releasing tomorrow film is based on paraplegic sportsperson
अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर घूमर में - फोटो : अमर उजाला बयूरो, मुंबई

आर बाल्की लिखित और निर्देशित फिल्म ‘घूमर’ में अभिषेक बच्चन, अंगद बेदी, शबाना आजमी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कहानी राहुल सेनगुप्ता और ऋषि विरमानी ने मिलक लिखी है। ये फिल्म हंगरी के दाएं हाथ के निशानेबाज दिवंगत कैरोली टैकस की कहानी से प्रेरित है, जिन्होंने अपने दूसरे हाथ के गंभीर रूप से घायल होने के बाद अपने बाएं हाथ से दो ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते थे। फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को मुंबई में रिलीज होने जा रहा है, इस मौके पर फिल्म के सारे सितारे और निर्देशक मीडिया से मुखातिब होंगे।

यह भी पढ़ें:  'बस जल रही थी इंसानियत, देख रहा इंसान...', हरियाणा हिंसा पर भड़के सेलेब्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed