Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Saiyami Kher Sai Tamhankar Pratik Gandhi Movie Agni director Rahul Dholakia Movies Raees to Parzania Lamhaa
{"_id":"6751a8477946581e500d5f84","slug":"saiyami-kher-sai-tamhankar-pratik-gandhi-movie-agni-director-rahul-dholakia-movies-raees-to-parzania-lamhaa-2024-12-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rahul Dholakia: अग्नि से पहले कई शानदार फिल्में बना चुके हैं राहुल ढोलकिया, रईस से परजानिया तक देखें लिस्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rahul Dholakia: अग्नि से पहले कई शानदार फिल्में बना चुके हैं राहुल ढोलकिया, रईस से परजानिया तक देखें लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 06 Dec 2024 06:46 AM IST
सार
Rahul Dholakia: निर्देशक राहुल ढोलकिया ने अग्निशमन दल कर्मियों पर हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म बनाई। यह फिल्म आज ओटीटी पर रिलीज हो रही है। जानते हैं इससे पहले उन्होंने किन फिल्मों का निर्देशन किया।
निर्देशक राहुल ढोलकिया की फिल्म 'अग्नि' आज 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इसमें दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी, संयमी खेर और साय तम्हंकर जैसे सितारे हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म 'अग्नि' ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर दस्तक दे रही है। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके राहुल ढोलकिया ने अग्निशमन दल कर्मियों पर हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म बनाई है। इससे पहले उन्होंने कई और यादगार फिल्म दर्शकों को दी हैं। आइए जानते हैं...
‘कहता है दिल बार बार’
राहुल ढोलकिया की पहली फिल्म है ‘कहता है दिल बार बार’। यह फिल्म उन्होंने परेश रावल और जिमी शेरगिल और किम शर्मा के साथ बनाई। यह फिल्म नवंबर 2002 में रिलीज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
‘परजानिया’
- फोटो : सोशल मीडिया
‘परजानिया’
राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई। यह फिल्म गुजरात दंगो पर आधारित है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, सारिका और शीबा चड्ढा जैसे सितारे नजर आए। इस फिल्म में दरअसल, गोधरा में ट्रेन में लगी आग के बाद की स्थिति को दिखाया गया। इस फिल्म के संबंध में अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत में राहुल ढोलकिया ने कहा, 'मेरा फिल्म बनाने का मकसद ये था कि मेरे परिवार का, मेरा जो दोस्त था, उसका बेटा गुम हो गया था। ‘परजानिया’ एक तरह से उसी की कहानी थी।
Suits: अब हिंदी भाषा में उठा सकेंगे 'सूट्स' के सभी नौ सीजन का लुत्फ, जानें कहां देख सकेंगे दर्शक यह लीगल सीरीज
4 of 5
लम्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
‘लम्हा’
यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया और इसे लिखा भी उन्होंने। इसमें संजय दत्त , बिपाशा बसु , अनुपम खेर और कुणाल कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म कश्मीर में चरमपंथी हमलों के पीछे के अपराधी को खोजने के लिए गुप्त रूप से भेजे गए एक भारतीय सेना अधिकारी पर आधारित है , जहां उसकी मदद एक अलगाववादी नेता की बेटी करती है।
Salman Khan: नई फिल्म के लिए कबीर खान के साथ फिर काम करेंगे सलमान खान! जानें कब शूटिंग शुरू करेंगे 'सिकंदर'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।