{"_id":"62fe0417ace40202b34d9e55","slug":"saiyami-kher-to-be-seen-opposite-pratik-gandhi-in-excel-entertainment-movie-agni","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agni: प्रतीक गांधी के साथ फिल्म 'अग्नि' में काम करती नजर आएंगी सैयामी खेर, राहुल ढोलकिया करेंगे निर्दशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Agni: प्रतीक गांधी के साथ फिल्म 'अग्नि' में काम करती नजर आएंगी सैयामी खेर, राहुल ढोलकिया करेंगे निर्दशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Thu, 18 Aug 2022 03:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीक गांधी, सैयामी खेर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में पहचान बना चुकी अभिनेत्री सैयामी खेर जल्द ही दो बड़े प्रोजेक्ट्स में काम करती नजर आने वाली हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि सैयामी ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए बेहतरीन कलाकार प्रतीक गांधी के साथ हाथ मिलाया है। जी हां, वही प्रतीक गांधी जो सोनी लिव की मशहूर वेब सीरीज 'स्कैम 1992' में हर्षद मेहता के किरदार में नजर आए थे। प्रतीक को आज भी इस सीरीज में उनके द्वारा निभाए गए किरदार हर्षद मेहता के लिए जाना जाता है। एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म का नाम 'अग्नि' है।
2 of 4
सैयामी खेर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित 'अग्नि' के निर्देशन की कमान शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'रईस' के निर्देशक राहुल ढोलकिया के हाथ में दी गई है। सैयामी और प्रतीक के साथ-साथ इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा भी प्रमुख भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।
3 of 4
सैयामी खेर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सैयामी और प्रतीक की इस आगामी फिल्म 'अग्नि' की कहानी के बारे में बात करते हुए एक सूत्र द्वारा खुलासा किया गया है। फिल्म के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, ' वैसे तो फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन इसकी कहानी अग्निशामकों (फायरफाइटर्स) पर आधारित है। अग्नि की शूटिंग इस महीने शुरू हो चुकी है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मुंबई और दिल्ली में की जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अभिषेक बच्चन-सैयामी खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट को 'दिल चाहता है', 'गली बॉयज' आदि जैसी फिल्मों के निर्माण के लिए जाना जाता है। सैयामी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही पॉपुलर वेब सीरीज 'ब्रीद इन टू द शैडोज' के तीसरे पार्ट में काम करती नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास एक फिल्म 'घूमर' है। इस फिल्म में उनकी जोड़ी अभिषेक बच्चन के साथ बनाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।