अरबाज खान ने 24 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड और मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से निकाह कर लिया है। नव-विवाहित जोड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों से लेकर फैंस तक अरबाज और शूरा को शादी की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। अब साजिद खान ने निकाह के दौरान मीडिया से बात की। उन्होंने जोड़े को उनकी शादी की शुभकामनाएं दीं और साझा किया कि यह पुराने दोस्तों के साथ रीयूनियन जैसा था।
Sajid Khan: 'हर कोई दूसरे मौके का हकदार होता है', साजिद खान ने अरबाज-शूरा को बधाई देते हुए जाहिर की खुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरबाज ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ''मैं बहुत खुश हूं। अरबाज बेहद खुश हैं। वे बहुत अच्छी लड़की है और अरबाज एक अच्छा लड़का है। मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं। दिल से बहुत खुश हूं कि दोस्त की शादी है। मैं उनके साथ दो घंटे से ज्यादा नहीं बिता सका। अरबाज को खुश देखकर मैं भी बहुत खुश हूं।"
Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने पत्नी को खास अंदाज में दी शादी की सालगिरह की बधाई, ये खूबसूरत फोटो आईं सामने
साजिद ने आगे कहा, 'दोनों का पूरा परिवार खुश है। दोस्त दोनों खुश हैं। वे मेरे बचपन के दोस्त हैं। उनके निकाह में हम सभी खुश हैं। उनसे मिलकर ऐसा लग रहा था, जैसे कि रीयूनियन हुआ है। हर किसी को खुशहाल जिंदगी जीने की पूरी आजादी है और मैं खुश हूं कि मेरे दोस्त ने अपनी जिंदगी को दूसरा मौका दिया है। ऊपर वाला उन्हें सारी खुशियां दे।'
Bigg Boss 17: ईशा मालवीय के फैसले पर भड़के नील भट्ट, ऐश्वर्या के बेघर होते ही हुई जमकर लड़ाई
बता दें कि भले ही यह निकाह अर्पिता खान शर्मा के घर पर निजी तरीके से हुआ था, लेकिन इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। अरबाज के पिता सलीम खान और मां सलमा खान नजर आए थे। इसके अलावा हेलन उनके बेटे अरहान खान, बहन अलवीरा खान अपने पति अनिल अग्निहोत्री के साथ नजर आईं। भाई सलमान खान और सोहेल खान अपने छोटे बेटे योहान के साथ पहुंचे। इस जोड़े को बधाई देने के लिए पूरा परिवार वहां मौजूद था।
Bigg Boss 17: ईशा मालवीय के फैसले पर भड़के नील भट्ट, ऐश्वर्या के बेघर होते ही हुई जमकर लड़ाई
गौरतलब है कि अरबाज और शूरा की मुलाकात उनकी आने वाली फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी, जिसमें रवीना टंडन, मानव विज, चंदन रॉय सान्याल, जतिन गोस्वामी, अनुष्का कौशिक और दिवंगत सतीश कौशिक थे।