लगभग तीन दशक से हिंदी सिनेमा सक्रिय बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी आज अपनी शादी की 41वीं सालगिरह मना रहे हैं। 25 दिसंबर 1991 को सुनील और माना शादी के बंधन में बंधे थे। सोमवार को इस मौके पर सुनील शेट्टी ने पत्नी माना को एक खूबसूरत पोस्ट शेयर कर शादी की सालगिरह की बधाई दी। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर सुनील ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा।
Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने पत्नी को खास अंदाज में दी शादी की सालगिरह की बधाई, ये खूबसूरत फोटो आईं सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी माना के साथ सोफे पर बैठे हुए एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी वाइफी...41 साल से एक-दूसरे से बंधे हुए और उलझे हुए...आप हमेशा मेरी रहेंगी! सुनील शेट्टी इस खूबसूरत पोस्ट पर लोगों ने ढेर सारे लाइक्स और कमेंट किए। सुनील के फैंस समेत उनके इंडस्ट्री के कई चाहने वालों ने भी दोनों को इसकी बधाई दी। फिल्म 'धड़कन' में सुनील की को-स्टार रही महिमा चौधरी ने कमेंट बॉक्स में उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही अर्चना पूरन सिंह, राहुल देव, तनीषा मुखर्जी समेत कई सेलिब्रिटी ने उन्हें बधाई दी।
View this post on Instagram
इस दौरान एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने भी अपने माता-पिता की दो बेहद खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। पहली कैंडिड तस्वीर में सुनील शेट्टी पत्नी माना को गले लगा रहे हैं, इसके कैप्शन में आथिया ने लिखा, 'प्यार, विश्वास और दोस्ती की मेरी परिभाषा.....सालगिरह मुबारक।' वहीं, अगली तस्वीर सुनील और माना की सगाई थी, जो लगभग चार दशक पहले कैमरे में कैद की गई थी। इस तस्वीर को आथिया ने दिल की इमोजी के साथ शेयर किया।
बता दें कि शादी के बंधन में बंधने से पहले सुनील और माना नौ साल लंबे रिलेशनशिप में रहे थे। सुनील दक्षिण भारतीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं और माना मुस्लिम धर्म से थी, जिसके चलते इनको अपनी शादी के लिए काफी विरोध का सामना करना पड़ा, सुनील के पिता इस रिश्ते के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे। हालांकि, बाद में दोनों के परिवार ने इनका प्रेम समर्पण इनकी शादी के लिए हामी भर दी।
एक साक्षात्कार में सुनील शेट्टी ने कहा था कि, 'हम एक दूसरे के लिए गंभीर थे, हमने परिवार को विश्वास दिलाया कि हम शादी कर रहे हैं। मैंने ये तक कहना शुरू कर दिया था कि मुझे कोई परवाह नहीं है और मैं माना से ही शादी करुंगा। हमें विश्वास हो गया था कि हम एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।' बता दें कि सुनील आज इंडस्ट्री में सक्रिय होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेसमैन और निर्माता भी हैं। उन्होंने अपने करियर में धड़कन, मोहरा हेरा-फेरी जैसी कई सफल और यादगार फिल्में दी हैं।