फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: रविवार के दिन डंकी ने की बंपर कमाई, सलार पहुंची 200 करोड़ के पार

Mon, 25 Dec 2023 08:37 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 25 Dec 2023 08:37 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Dunki Salaar Aquaman and the Lost Kingdom Animal Sunday Earnings
सलार और डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस महीने यानी दिसंबर में छप्परफाड़ कमाई हो रही है। एनिमल के बाद सलार और डंकी टिकट खिड़की पर धमाल मचा रही हैं। इन दोनों ही फिल्मों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। वहीं, भारत में एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम को भी पिछले हफ्ते रिलीज किया गया है, हालांकि, दर्शकों ने इस फिल्म को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं दिया है। आइए जानते हैं कि रविवार के दिन इन सभी फिल्मों का कैसा हाल रहा...


Christmas Party: बॉलीवुड में भी क्रिसमस की धूम, महेश भट्ट की पार्टी में पहुंचे दिग्गज सितारे

Box Office Collection Report Dunki Salaar Aquaman and the Lost Kingdom Animal Sunday Earnings
'सलार' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलार

प्रभास की सलार बीते शुक्रवार यानी 22 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म के लिए साउथ से लेकर नॉर्थ तक जबर्दस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। पहले दिन यह फिल्म धमाकेदार शुरुआत करते हुए 90.7 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही।  वहीं, दूसरे दिन फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई और इसने 56.35 करोड़ का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार को फिल्म ने 61 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार अब 208.05 करोड़ रुपये हो गया है। 

Box Office Collection Report Dunki Salaar Aquaman and the Lost Kingdom Animal Sunday Earnings
फिल्म 'डंकी' - फोटो : सोशल मीडिया
डंकी 

शाहरुख खान की डंकी ने भी लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में  बनी यह फिल्म हंसाने के साथ लोगों को इमोशनल भी कर दे रही है। ओपनिंग डे पर यह फिल्म 29.2 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई थी। शुक्रवार को फिल्म ने 20.12 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि, तीसरे दिन फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली और 25.61 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। रविवार को फिल्म ने एक बार फिर उछाल लेते हुए 31.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 106.43 करोड़ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Dunki Salaar Aquaman and the Lost Kingdom Animal Sunday Earnings
एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम

एक्वामैन 2 विदेश में जमकर कमाई कर रही है। हालांकि, भारत में फिल्म की शुरुआत काफी धीमी रही है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म अच्छा बिजनेस करने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। शुक्रवार को एक करोड़ 51 लाख का कलेक्शन करने के बाद शनिवार को फिल्म ने दो करोड़ 26 लाख का कलेक्शन किया था। वहीं, चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म ने दो करोड़ 57 लाख बटोरे। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन नौ करोड़ 34 लाख हो गया है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Dunki Salaar Aquaman and the Lost Kingdom Animal Sunday Earnings
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एनिमल

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद रणबीर कपूर की एनिमल की रफ्तार अब धीमी हो चुकी है। हालांकि, सीमित स्क्रीन मिलने के बाद भी यह फिल्म अब तक अच्छा बिजनेस कर रही है। 24वें दिन भी फिल्म ने दो करोड़ की कमाई की है जो काफी अच्छा माना जाएगा। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 535.99 करोड़ हो गया है।
Sushant Singh Rajput Biopic: सुशांत सिंह राजपूत की बनेगी बायोपिक? फिल्ममेकर संदीप सिंह ने बताया सच

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed