{"_id":"6588eab470f65ec90806f5bc","slug":"christmas-2023-ranbir-kapoor-alia-bhatt-karan-johar-ayan-mukerji-celebrate-festival-at-mahesh-bhatt-residence-2023-12-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Christmas Party: बॉलीवुड में भी क्रिसमस की धूम, महेश भट्ट की पार्टी में पहुंचे दिग्गज सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Christmas Party: बॉलीवुड में भी क्रिसमस की धूम, महेश भट्ट की पार्टी में पहुंचे दिग्गज सितारे
पूरी दुनिया में क्रिसमस की धूम देखने को मिल रही है। बॉलीवुड भी इस मामले में पीछे नहीं है। बीती रात (24 दिसंबर) कई दिग्गज सितारों को महेश भट्ट के आवास पर क्रिसमस की पार्टी में शामिल होते देखा गया। सभी के चहरे पर इस त्योहार को सेलिब्रेट करने की खुशी साफ झलक रही थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ करण जौहर और अयान मुखर्जी जैसे जाने माने निर्देशक भी इस पार्टी का हिस्सा बने।
रणबीर और आलिया के साथ करीबी दोस्त और गुरु करण जौहर को उनके परिवार के सदस्यों को देखा गया। इस पार्टी में पहुंचे रणबीर कैजुअल लुक में काफी डैशिंग नजर आ रहे थे। वहीं, आलिया भट्ट ने भी अपने ग्लैमरस अवतार से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। क्रिसमस-थीम वाली आकर्षक पोशाक पहने आलिया में सुंदरता और खुशी साफ झलक रही थी।
3 of 5
बॉलीवुड सितारे
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, एक तस्वीर में करण जौहर और अयान मुखर्जी एक साथ कैद हो गए। करण के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले अयान कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। उन्हें ये जवानी है दीवानी और ब्रह्मास्त्र के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूजा भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
पार्टी में शाहीन भट्ट और पूजा भट्ट भी पहुंची थीं। अभिनेत्री से निर्देशक बनी पूजा ऑल ब्लैक लुक में बहुत सुंदर नजर आ रही थीं। पार्टी में शामिल होने से पहले वे पैपराजी के सामने फोटो के लिए पोज देती नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर इस समय संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल की सफलता का आनंद ले रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है। वहीं, आलिया भट्ट को आखिरी बार रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था, यह फिल्म भी लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रही थी। अभिनेत्री जल्द ही जिगरा नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं।
Anil Kapoor: जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों और फैंस का प्यार पाकर खुश हैं अनिल कपूर, तस्वीर साझा कर लिखा भावुक नोट
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।