{"_id":"60e67d8b8ebc3ec20b218a8a","slug":"sakshi-chopra-ramayan-creator-ramanand-sagar-granddaughter-semi-nude-pics-get-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंस्टा क्वीन: सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं साक्षी चोपड़ा, रामानंद सागर की पड़पोती की बोल्ड तस्वीरें हुईं वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंस्टा क्वीन: सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं साक्षी चोपड़ा, रामानंद सागर की पड़पोती की बोल्ड तस्वीरें हुईं वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 08 Jul 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
साक्षी चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे का सबसे चर्चित टीवी सीरियल 'रामायण' आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। 90 के दशक में पूरे देश में एक ऐसा टीवी शो आया था जिसको देखने से पहले कई लोग टीवी के सामने अगरबत्ती लगाते थे और शो खत्म होने के बाद प्रसाद बांटते थे। शो के शुरू होने के साथ ही इसके सारे कलाकार फिर चाहे वो राम हो या फिर सीता या लक्षमण हर कोई लाइम लाइट में आ गए हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल रामानंद सागर का नाम लेते ही एक भक्तिमय तस्वीर जेहन में उतर आती है। ऐसे में हर कोई ये ही सोचेगा की उनके ही तरह उनकी पड़पोती भी एक दम शालीन होगी, लेकिन यहां आप गलत हैं। दरअसल रामानंद सागर की पड़पोती एक दम बोल्ड और बिंदास है और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने हॉट फोटोज शेयर करती रहती हैं।
2 of 5
साक्षी चोपड़ा
- फोटो : Social Media
रामानंद सागर की पड़पोती का नाम साक्षी चोपड़ा है। साक्षी चोपड़ा सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। साक्षी को कई लोग इंस्टाग्राम क्वीन के नाम से भी बुलाते हैं। दरअसल साक्षी की इंस्टाग्राम पर लंबी फैन लिस्ट है। वहीं उनके फोटोज भी सोशल मीडिया पर चंद मिनटों में ही वायरल हो जाते हैं।
3 of 5
साक्षी चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर साक्षी काफी बोल्ड फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर साक्षी के फैंस जमकर उनकी फोटोज की तारीफ करते हैं और जल्द से जल्द नई फोटोज पोस्ट करने की विनती भी करती हैं। कई बार साक्षी को सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल भी कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
साक्षी चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि साक्षी चोपड़ा सिर्फ सोशल मीडिया सेलिब्रिटी ही नहीं और मॉडल ही नहीं , बल्कि एक गायिका भी हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कुछ गानों के वीडियो भी शेयर किए हैं। हालांकि यू-ट्यूब पर उनके फॉलोअर्स कुछ खास नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साक्षी के पास कई बॉलीवुड फिल्मों के भी ऑफर आए हैं लेकिन उन्होंने सबको इनकार कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
साक्षी चोपड़ा
साक्षी चोपड़ा एक टैलेंट कंपनी चलाती हैं। फिलहाल, वो लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया में रहती हैं। अमेरिका में उन्होंने फिल्म और एक्टिंग का भी कोर्स किया है। यही नहीं अगर उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को देखें तो वह खुद को सिंगर और सॉग राइटर बताती हैं। साक्षी के एजुकेशन की बात करेंत तो उन्होंने लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज से पढ़ाई की हैं और उनके पास वेस्टर्न वोकल्स की डिग्री है। उनका पहला म्यूजिक वीडियो नीना सिमोन की क्लासिक हिट 'फीलिंग गुड' का कवर था, जो उनके फैंस के बीच खूब हिट रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।