फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday Sakshi Tanwar: दमदार कहानियों की ‘साक्षी’, इन खास किरदारों में दिखी कहानी घर घर की

Tue, 12 Jan 2021 05:44 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 12 Jan 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Sakshi Tanwar Birthday special story 8 times when actress did the wonder on screen
साक्षी तंवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टीवी और फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री साक्षी तंवर का अभिनय करियर दो दशक से ज्यादा समय से दमदार तरीके से चला आ रहा है। दूसरी अभिनेत्रियां इतने समय में या तो रिटायर हो जाती हैं या फिर हाशिये पर चली जाती हैं। लेकिन, साक्षी के मामले में ऐसा नहीं है। उन्होंने अब तक अपने काम को बहुत तसल्ली से किया है। टीवी हो, फिल्म हो या ओटीटी हो, साक्षी इंतजार में रहती हैं किसी अच्छे किरदार के लिए और यही चीज अब तक उनकी खासियत बनी हुई है। आने वाले समय में साक्षी यशराज फिल्म्स की पेशकश 'पृथ्वीराज' और मनोज बाजपेयी की 'डायल 100' में नजर आएंगी। चलिए उससे पहले जान लेते हैं कि साक्षी ने अपने करियर में अब तक कौन से दमदार किरदारों को जीया।

Sakshi Tanwar Birthday special story 8 times when actress did the wonder on screen
sakshi tanwar - फोटो : file photo

कहानी घर घर की (2000)

साक्षी ने टीवी पर अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के एक धारावाहिक 'अलबेला सुर मेला' की। उनके काम को देखते हुए बहुत ही जल्द एकता कपूर ने उन्हें अपने चर्चित धारावाहिक 'कहानी घर घर की' का हिस्सा बनाया। यहां साक्षी को मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला। यह कहानी संयुक्त परिवार में साथ रहने वाले लोगों के संघर्ष की है। कहानी लगभग तीन पीढ़ियों तक चलती रही जिसमें साक्षी के किरदार पार्वती को एक पत्नी, बहू, मां और दादी जैसे पड़ावों से गुजरना पड़ा। आगे चलकर साक्षी की पहचान भी असल में एक संस्कारी बहू की बन गई।

Sakshi Tanwar Birthday special story 8 times when actress did the wonder on screen
साक्षी तंवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देवी (2002)

एक तरफ तो साक्षी 'कहानी घर घर की' में काम कर रही थी। वहीं, दूसरी तरफ हिंदी फिल्मों के मेगास्टार अभिनेता अजय देवगन के निर्माण में बने धारावाहिक 'देवी' में साक्षी को गायत्री विक्रम शर्मा का मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला। साक्षी के साथ इस धारावाहिक में जूही परमार, मोहनीश बहल, मनीष गोयल, मधु, राजेश खेरा जैसे टीवी के मशहूर कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में रहे। साक्षी यहां भी एक पत्नी के किरदार में ही नजर आईं। गायत्री एक अनाथ है जिसको माता दुर्गा में बहुत विश्वास है। वह एक बिगड़ैल आदमी विक्रम से शादी कर लेती है। हालांकि, विक्रम गायत्री को अपनी पत्नी नहीं मानता और हर तरह से उससे छुटकारा पाने की कोशिश करता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sakshi Tanwar Birthday special story 8 times when actress did the wonder on screen
साक्षी तंवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बड़े अच्छे लगते हैं (2011)

साक्षी तंवर का पहला बड़ा धारावाहिक 'कहानी घर घर की' लगभग आठ साल तक चला। इसके बाद साक्षी 'कहानी हमारे महाभारत की', 'कौन बनेगा करोड़पति', 'बालिका वधू' और 'क्राइम पेट्रोल 2' जैसे टीवी शोज का हिस्सा रहीं। फिर उन्हें वर्ष 2011 में मिला एकता कपूर का ही दूसरा बड़ा शो 'बड़े अच्छे लगते हैं'। इस धारावाहिक में साक्षी ने प्रिया कपूर का किरदार निभाया वहीं अभिनेता राम कपूर इस धारावाहिक में राम कपूर के किरदार में ही नजर आए। राम और प्रिया पति पत्नी हैं। राम एक बड़ा बिजनेसमैन है जो प्रिया से जबरदस्ती शादी कर लेता है। हालांकि बाद में दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं लेकिन फिर भी साथ रहने में इन दोनों को बहुत ही परेशानियां आती हैं।

विज्ञापन
Sakshi Tanwar Birthday special story 8 times when actress did the wonder on screen
साक्षी तंवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक थी नायिका (2013)

एकता कपूर ने टीवी पर वर्ष 2013 में एक 16 एपिसोड की टीवी सीरीज शुरू की जिसके हर एक एपिसोड में अलग-अलग कहानी होती। हर एक एपिसोड में अलग हीरोइन होती जो भूतों, चुड़ैलों और दानवों का सामना करती। इनमें से एक एपिसोड का हिस्सा साक्षी तंवर भी रहीं। उन्होंने एपिसोड 13 और 14 में एक फिल्म निर्माता पूजा का किरदार निभाया। इस धारावाहिक के अलग-अलग एपिसोड में हुमा कुरैशी, सचिन श्रॉफ, अंकिता लोखंडे, मौली गांगुली, सुधा चंद्रन, स्मृति ईरानी, सुमोना चक्रवर्ती, अमर उपाध्याय, जया भट्टाचार्य, राज सिंह अरोरा, श्वेता तिवारी, जन्नत जुबेर रहमानी, आमना शरीफ, पूजा गौर जैसे तमाम कलाकार मुख्य भूमिकाओं में रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed