रेवती के निर्देशन में बनी फिल्म 'सलाम वेंकी' का ट्रेलर आज मुंबई में रिलीज हुआ। इस फिल्म में काजोल एक ऐसी मां की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने बेटे की जानलेवा बीमारी के आगे दीवार बनकर खड़ी हैं। काजोल को जब यह फिल्म पहली बार ऑफर हुई थी तो, स्क्रिप्ट सुनने के बाद उन्होंने मना कर दिया था, क्योंकि वह ऐसी मां की भूमिका नहीं निभा सकती थीं जो खुद के बच्चे को अपने सामने तिल तिल मरते हुए देखें। काजोल खुद दो बच्चों की मां हैं। वह ऐसी कल्पना भी नहीं कर सकतीं तो किरदार को कैसे निभा सकती थीं, फिर रेवती ने उनसे कहा कि एक बार मना करने से पहले पूरी स्क्रिप्ट सुन लें।
Salaam Venky Trailer: 'सलाम वेंकी' में काम करने के लिए काजोल ने कर दिया था मना, जानें कैसे हुईं राजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवती की मानें तो जिंदगी एक सेलिब्रेशन है, जरुरी यह नहीं कि जिंदगी कितनी लंबी है, जरूरी यह है कि जिंदगी बड़ी कितनी है। काजोल कहती हैं, 'मैंने रेवती के निर्देशन में बनी फिल्म 'फिर मिलेंगे' देखी है। फिल्म मुझे बहुत पसंद आई थी, तभी सोच लिया था कि रेवती के निर्देशन में एक बार जरूर काम करना है। जब उन्होंने 'सलाम वेंकी' की स्क्रिप्ट नरेट की तो पहले मैंने मना कर दिया, क्योंकि अगर हमारा कोई दुश्मन भी हो तो भी हम उसके बारे में यह नहीं सोच सकते कि उसका बच्चा मरने वाला है, मैं खुद मां हूं और मां के दर्द को समझ सकती हूं। लेकिन जब रेवती ने पूरी स्क्रिप्ट सुनाई तो मुझे लगा कि फिल्म को करना चाहिए। फिल्म में सुजाता की भूमिका ने मेरे दिल की गहराई को छुआ,अब इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।'
Salaam Venky Trailer: दमदार एक्टिंग और इमोशन्स से भरा है 'सलाम वेंकी' का ट्रेलर, डायलॉग्स जीत लेंगे आपका दिल
काजोल ने कमल सदाना के साथ फिल्म 'बेखुदी' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। 'सलाम वेंकी' वह में कमल सदाना के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर कर रही हैं। काजोल कहती हैं, 'मुझे नहीं बताया गया था कि फिल्म में कमल सदाना भी हैं, अचानक उनको शूटिंग पर देखा तो 10 मिनट के लिए अवाक रह गई और फिर जोर से चिल्लाई। हम दोनों ने इस फिल्म की शूटिंग को उतना ही एंजॉय किया जितना कि पहली फिल्म 'बेखुदी' में किया था।' कमल सदाना के अलावा आमिर खान भी फिल्म में सरप्राइज पैकेज में हैं।' सलाम वेंकी' के ट्रेलर के आखिर में काजोल अस्पताल में अपने बेटे के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इस सीन में आमिर खान की भी झलक देखने को मिली है। फिल्म की कहानी और ट्रेलर के प्लॉट से पता चलता है कि आमिर इस फिल्म में काजोल की फैमिली में एक बड़ा रोल प्ले करते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें:- Adnan Sami: जल्द पाकिस्तान का काला-चिट्ठा खोलने वाले हैं अदनान सामी? बोले- सही वक्त का है इंतजार
लेकिन, आमिर खान के किरदार के बारे में पूछने पर रेवती ने सीधा मना कर दिया। वैसे ट्रेलर लांच के दौरान जब भी कोई कलाकार अपनी भूमिका के बारे में कुछ हिंट देने की कोशिश करता, तो रेवती उसको वहीं रोक देतीं। आमिर खान के बारे में उन्होंने सिर्फ इतना ही बताया कि फिल्म में वह बहुत ही खास भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सिर्फ इतना ही बताया कि जब आमिर खान को स्क्रिप भेजी तो उन्हें स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई और फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गए।' इसी बीच काजोल बोल पड़ी है कि रेवती ने जिसको भी स्क्रिप्ट सुनाया वह मना नहीं किया।
रेवती कहती हैं, 'सलाम वेंकी' एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो मेरे दिल के बेहद करीब है। मैंने हमेशा माना है कि मां ही असली हीरो होती हैं और 'सलाम वेंकी' के जरिये, एक ऐसी ही मां की अविश्वसनीय सच्ची कहानी और अपने बेटे के लिए उसके बिना शर्त प्यार को बताने में सक्षम होना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है।' 'सलाम वेंकी' 9 दिसंबर 2022 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में काजोल, विशाल जेठवा, राहुल बोस, राजीव खंडेलवाल, प्रकाश राज, कमल सदाना और अहाना कुमार की प्रमुख भूमिका है।