फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabhas Birthday: फैंस पर चढ़ा प्रभास के जन्मदिन का खुमार, 230 फुट का कटआउट लगाकर बनाया विशाल मंच

Mon, 23 Oct 2023 01:22 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Mon, 23 Oct 2023 01:22 PM IST
विज्ञापन
Salaar Actor Prabhas celebrating his 44th birthday today and Fans prepared a huge stage with 230 feet cutout
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ अभिनेता प्रभास आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। प्रभास के जन्मदिन को लेकर उनके फैंस के बीच खासा क्रेज है और वे सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा स्टार को शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, हैदराबाद के प्रशंसकों ने प्रभास की जन्मदिन पार्टी के लिए 230 फुट के कटआउट के साथ विशाल मंच तैयार किया है। प्रभास के लिए फैंस का प्यार देख हर कोई दंग रह गया है।

Salaar Actor Prabhas celebrating his 44th birthday today and Fans prepared a huge stage with 230 feet cutout
प्रभास - फोटो : social media

जन्मदिन पार्टी के लिए तैयार हुआ मंच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद के कुकटपल्ली में अभिनेता का 230 फुट का कटआउट लगाकर विशाल मंच तैयार किया गया है। इस ऑफलाइन जन्मदिन पार्टी के लिए डीजे सिस्टम भी लगाए गए हैं, क्योंकि प्रशंसक स्टार के जन्मदिन को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। माना जा रहा है कि देश में इससे पहले किसी भी एक्टर का बर्थडे इस अंदाज में नहीं मनाया गया।

यह भी पढ़ें: Kalyanaraman Navratri Puja: कल्याणरमन परिवार के नवरात्रि उत्सव में सितारों ने टेका माथा, कटरीना ने लूटी महफिल

Salaar Actor Prabhas celebrating his 44th birthday today and Fans prepared a huge stage with 230 feet cutout
प्रभास - फोटो : social media

प्रभास तिरुपति मंदिर में करेंगे शादी! 
हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रभास ने शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी, जिसमें उन्होंने शादी की तारीख भले न बताई हो, लेकिन वेन्यू का जिक्र जरूर किया था। ऐसे में यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि अभिनेता फिल्म 'सालार' के बाद शादी कर सकते हैं। प्रभास ने वेन्यू को लेकर कहा कि जब भी शादी होगी, वह तिरुपति मंदिर में ही शादी करेंगे। वहीं, प्रभास की आंटी ने भी उनकी शादी को लेकर एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salaar Actor Prabhas celebrating his 44th birthday today and Fans prepared a huge stage with 230 feet cutout
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता फिल्म सालार में आएंगे नजर
प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता फिल्म ‘सालार’ में नजर आने वाले हैं, जो शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ के साथ रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म 'सालार' 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें: Apurva: 'अपूर्वा' से तारा का पहला लुक आया सामने, खौफनाक अंदाज में नजर आईं अभिनेत्री, रिलीज डेट का हुआ खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed