कल्याणरमन परिवार ने हाल ही में नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया था। कल्याणरमन परिवार द्वारा आयोजित नवरात्रि समारोह में शरीक होने के लिए कई मशहूर हस्तियां केरल के त्रिशूर पहुंची। बी टाउन के कई बड़े सितारे इस दौरान नजर आए। सुपरस्टार अजय देवगन से लेकर अभिनेत्री कटरीना कैफ तक कई सितारों ने यहां पहुंचकर माता के दरबार में माथा टेका। सोशल मीडिया पर इस उत्सव की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में सभी स्टार बड़े ही अच्छे लग रहे हैं, लेकिन कटरीना कैफ के लुक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। तो चलिए जानते हैं इस उत्सव में कौन-कौन से सितारे शामिल हुए।
Kalyanaraman Navratri Puja: कल्याणरमन परिवार के नवरात्रि उत्सव में सितारों ने टेका माथा, कटरीना ने लूटी महफिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:34 PM IST
सार
कल्याणरमन परिवार द्वारा आयोजित नवरात्रि समारोह में शरीक होने के लिए कई मशहूर हस्तियां केरल के त्रिशूर पहुंची। बी टाउन के कई बड़े सितारे इस दौरान नजर आए। अजय देवगन से लेकर कटरीना कैफ तक कई सितारों ने यहां पहुंचकर माता के दरबार में माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन