फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salaar: इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होगा प्रभास की फिल्म 'सालार' का पहला टीजर, डबल रोल में दिखाई देंगे अभिनेता

Mon, 25 Jul 2022 04:26 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 25 Jul 2022 04:26 PM IST
विज्ञापन
Salaar Teaser: Prabhas Shruti Haasan starrer prashanth neel directed film Teaser Arriving soon
सालार में प्रभास का लुक - फोटो : social media

साउथ सुपरस्टार प्रभास वैसे तो अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'सालार' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता इन दिनों केजीएफ 2 के निर्देशक प्रशांत नील के साथ इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'सालार' में प्रभास फिल्म 'बाहुबली' के बाद एक बार फिर डबल रोल में नजर आएंगे। जबसे फिल्म के लिए प्रशांत नील और प्रभास ने हाथ मिलाया है तभी से फैंस इस फिल्म की एक झलक पाने का बेसब्री से  इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों फिल्म से प्रभास के वायरल हुए फोटो को मिले रिस्पॉन्स के बाद अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही फिल्म का पहला टीजर सबके सामने आने वाला है।  

Salaar Teaser: Prabhas Shruti Haasan starrer prashanth neel directed film Teaser Arriving soon
सालार में अभिनेता प्रभास - फोटो : social media

जल्द रिलीज होगा टीजर
प्रशांत नील के निर्देशन और प्रभास के दमदार अभिनय से सजी इस फिल्म को लेकर आए दिन नई-नई अप्डेट्स आती रहती हैं। ऐसे में अब फिल्म के आर्ट डायरेक्टर रवि कुमार ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए फिल्म के टीजर को लेकर एक बहुत बड़ी अपडेट दी है। रवि कुमार ने खुलासा करते हुए बताया,'फिल्म का टीजर जल्द ही जारी किया जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा भी जल्द ही की जाएगी।' इतना ही नहीं रवि ने फिल्म की शूटिंग के बारे में भी बात करते हुए बताया कि ' निर्माताओं ने अभी ब्रेक लिया है और फिल्म की शूटिंग अगले महीने फिर से शुरू की जाएगी।'  

Salaar Teaser: Prabhas Shruti Haasan starrer prashanth neel directed film Teaser Arriving soon
salaar - फोटो : सोशल मीडिया

इस कारण रुकी शूटिंग
'सालार' के आर्ट डायरेक्टर रवि कुमार ने इस बातचीत में आगे के शूटिंग शेड्यूल के बारे में भी कईं खुलासे किए। उन्होंने बताया  कि 'अगस्त में होने वाले अगले शेड्यूल के लिए कईं असाधारण सेट बनाए जा रहे हैं, जिसकी वजह से फिल्म की शूटिंग को कुछ समय के लिए रोका गया था।' फिल्म में प्रभास के साथ ही श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि जगपति बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हॉम्बले फिल्म्स के बैनर तले प्रशांत नील के इस प्रोजेक्ट का निर्माण बहुत ही भव्य तरीके से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salaar Teaser: Prabhas Shruti Haasan starrer prashanth neel directed film Teaser Arriving soon
salaar - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी फिल्म 
'केजीएफ 2' के स्टार निर्देशक प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। दर्शकों को फिल्म के साथ ही प्रशांत नील और प्रभास की जोड़ी से भी काफी उम्मीदे हैं। जहां तक फिल्म की रिलीज डेट का सवाल है, तो मेकर्स से 'सालार' को अगले साल 2023 तक रिलीज करने की उम्मीद की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed