{"_id":"5dd9de848ebc3e548a692ec2","slug":"salim-khan-birthday-salman-khan-revels-when-salim-khan-stand-in-punishment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब सलमान के बदले पिता सलीम खान ने स्कूल में भुगती थी सजा, बीच मैदान में घंटों तक खड़े रहे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब सलमान के बदले पिता सलीम खान ने स्कूल में भुगती थी सजा, बीच मैदान में घंटों तक खड़े रहे
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
salman khan salim khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शोले, दीवार, जंजीर और डॉन जैसी सैकड़ों बेहतरीन फिल्मों की पटकथा लिखने वाले सलीम खान आज 84 साल के हो गए हैं। एक शानदार लेखक के साथ वो एक जिंदादिल इंसान भी हैं। मुंबई में एक्टर बनने की चाहत में पहुंचे सलीम खान की ये इच्छा पूरी तो नहीं हो सकी लेकिन एक लेखक के तौर में उन्होंने जिस तरह से बॉलीवुड में अपना योगदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कोई उन्हें ज्ञान का सागर कहता है तो कोई पूरा संस्थान।
2 of 4
salim khan
सलीम खान की जिंदगी के कई किस्से लोगों के बीच मशहूर हैं। लेकिन एक काफी दिलचस्प किस्सा उनके बेटे सलमान खान के स्कूल के दिनों का भी है। कुछ महीनों पहले जब पिता-पुत्र द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे तो उन्होंने अपनी कहानी बताई थी। सलमान ने बताया था कि उनके पिता सलीम खान को उनकी जगह सजा मिली थी।
3 of 4
salim khan
सलमान खान ने बताया था कि वो बचपन में बहुत शैतान थे। इसलिए उनकी इतनी मार पड़ती थी कि उनकी पीठ पर डंडे के निशान बने रहते थे। सलमान तब क्लास 4 में थे। उन्हें टीचर ने क्लास के बाहर खड़ा कर दिया था। सलमान के पिता सलीम खान तब किसी काम की वजह से वहां से गुजर रहे थे। जब उन्होंने सलमान को खड़ा हुआ देखा तो उन्हें लगा कि सलमान ने जरूर कोई शैतानी की होगी। सलीम खान ने जाकर सलमान से पूछा कि वो सजा में क्यों खड़े हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
salman khan salim khan
सलमान ने जवाब दिया कि उन्हें इस बारे में नहीं पता। तब सलीम खान स्कूल के प्रिंसिपल के पास गए और पूछा कि सलमान को क्यों सजा दी गई है? प्रिंसिपल ने जवाब दिया उनकी स्कूल फीस टाइम पर जमा नहीं हुई है, इसलिए उन्हें सजा दी गई है। सलीम खान ने प्रिंसिपल से कहा कि फीस न भर पाना उनकी गलती है न कि सलमान की। सलमान को क्लास में बैठना चाहिए और उन्हें सलमान की जगह सजा में खड़ा होना चाहिए। उसके बाद सलीम खान सजा में तब तक खड़े रहे जब तक स्कूल की छुट्टी नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।