सब्सक्राइब करें

विचार: अमिताभ बच्चन को फिल्मों से रिटायर होते देखना चाहते हैं सलीम खान, बोले- अब उनके लायक कहानियां नहीं बचीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 13 Oct 2021 08:16 AM IST
विज्ञापन
Salim khan wants amitabh bachchan to take retirement says he has achieved everything no good stories left for him
सलीम खान, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने इस 11 अक्तूबर अपना 59वां जन्मदिन मनाया। अमिताभ अब 80 में कदम रखने वाले हैं और इसके लिए वो काफी उत्साहित हैं। उनकी उम्र भले ही बढ़ रही हो लेकिन वे लगातार काम कर रहे हैं और दर्शकों को उन्हें स्क्रीन पर देखना अच्छा लगता है। एक तरफ जहां उनके हाथ में कई फिल्में हैं तो वहीं टीवी पर भी उनकी होस्टिंग काफी पसंद की जाती है।



अमिताभ को रिटायरमेंट लेते देखना चाहते हैं सलीम खान

अमिताभ के साथ के कई सितारे अब जहां लाइमलाइट से दूर हो चुके हैं तो वहीं बिग बी पूरे जोश के साथ पर्दे पर सक्रिय नजर आ रहे हैं। हालांकि इंडस्ट्री के दिग्गज लेखक सलीम खान का मानना है कि अब अमिताभ को रिटायर हो जाना चाहिए और अपने जीवन के कुछ साल सिर्फ अपने लिए रखना चाहिए। अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री में बहुत कुछ हासिल किया है और अब वो रिटायर हो सकते हैं।

Trending Videos
Salim khan wants amitabh bachchan to take retirement says he has achieved everything no good stories left for him
अमिताभ बच्चन, सलीम खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमिताभ और सलीम खान की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं जिसमें 'दीवार', 'डॉन', 'त्रिशूल', 'काला पत्थर' शामिल है। हालांकि अब सलीम खान चाहते हैं कि अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में काम करना छोड़ दें। उन्होंने कहा कि, 'अमिताभ को अब रिटायर हो जाना चाहिए। इस जिंदगी में जो भी कुछ भी हासिल करना था वे कर चुके हैं। जीवन के कुछ साल बस अपने लिए होना चाहिए'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salim khan wants amitabh bachchan to take retirement says he has achieved everything no good stories left for him
सलीम खान

आगे उन्होंने कहा कि, 'प्रोफेशनल तौर पर अमिताभ ने एक शानदार पारी खेली है। उन्होंने बहुत अच्छे काम किए हैं इसलिए उनका अब रेस से बाहर हो जाना बेहतर है। उन्हें एक शानदार रिटायरमेंट ले लेना चाहिए'। सलीम ने आगे कहा कि, 'ये वो वक्त होता है जब इंसान अपनी मर्जी की जिंदगी जीता है। अपना उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि  मेरी जिंदगी की एक सीमा तय हो चुकी है। मैं कहीं भी आजादी से घूम सकता हूं'।

Salim khan wants amitabh bachchan to take retirement says he has achieved everything no good stories left for him
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सलीम खान ने कहा कि, 'फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव आया है और अब अमिताभ बच्चन जैसे सितारे के लिए कोई अलग कहानी बची नहीं है। अमिताभ वे हीरो थे जो पर्दे पर एंग्री यंग मैन का किरदार निभा सकते थे और आज भी वो ऐसा कर सकते हैं। हालांकि उनके लिहाज से बनने वाली कहानियां अब बची नहीं है। टेक्नीकली हमारी इंडस्ट्री में म्यूजिक और एक्शन में बदलाव आया है लेकिन अच्छी स्क्रिप्ट अभी भी नहीं सुधरी'।

विज्ञापन
Salim khan wants amitabh bachchan to take retirement says he has achieved everything no good stories left for him
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बी इन दिनों केबीसी 13 होस्ट कर रहे हैं। साथ ही उनके हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। इसमें 'ब्रह्मास्त्र', 'मेडे' और 'झुंड' शामिल है। ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगे। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed