सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: इन स्टार कपल्स ने गुपचुप रचाई थी शादी, इंस्टाग्राम पर एलान के बाद सब हो गए थे हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 12 Oct 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Yami Gautam to Anushka Sharma Four star couples had announced their wedding on Instagram
इंस्टाग्राम पर इन स्टार्स ने घोषित की अपनी शादी की खबर - फोटो : सोशल मीडिया

ये बात सच है कि भारत में शादियां त्योहार की तरह होती हैं, जिसकी तैयारी महीनों पहले से शुरू हो जाती है। बॉलीवुड सेलेब्स की शादी का भी यही नजारा देखने को मिलता है। हर स्टार अपनी शादी को ग्रैंड और लेविश बनाने की कोशिश करता था। लेकिन अब समय बदल गया है। आज के समय में स्टार्स रिलेशनशिप तो सीक्रेट रखते हैं, लेकिन कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं, जो शादी भी फैंस की नजरों से दूर बिना ताम-झाम के साथ गुपचुप तरीके से कर लेते हैं और फिर सोशल मीडिया पर अपनी शादी की अनाउंसमेंट करके हर किसी को हैरान कर देते हैं।


 
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल्स हैं, जिन्होंने पहले गुपचुप तरीक से शादी रचाई और फिर उन्होंने सोशल मीडिया अपनी वेडिंग की तस्वीरें शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया। आज इस स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसे ही स्टार कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी शादी की न्यूज ने फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स को भी हैरानी में डाल दिया था।

Trending Videos
Yami Gautam to Anushka Sharma Four star couples had announced their wedding on Instagram
यामी गौतम और आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया

यामी गौतम और आदित्य धर
यामी गौतम और आदित्य धर ने 4 जून 2021 को अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया था। कपल ने हिमाचल प्रदेश में अपने परिवार के बीच पारंपरिक अंदाज में शादी रचाई थी, जिसमें महज कुछ ही लोग शामिल हुए थे। यामी गौतम और आदित्य की सिंपल शादी को फैंस ने खूब पसंद किया था। इतना ही नहीं, उनकी शादी की न्यूज कई सेलेब्स के लिए भी झटके से कम नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yami Gautam to Anushka Sharma Four star couples had announced their wedding on Instagram
अली अब्बास और एलिसिया - फोटो : सोशल मीडिया

अली अब्बास जफर और एलिसिया
बॉलीवुड डायेक्टर अली अब्बास अपनी फिल्मों की वजह से फैंस के बीच छाए रहते हैं। डायरेक्टर ने 3 जनवरी 2021 को एलिसिया से गुपचुप शादी रचाई थी। उन्होंने 4 जनवरी 2021 को अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसके जरिए उन्होंने अपनी वेडिंग की न्यूज फैंस को दी थी। हालांकि, अली ने इस तस्वीर में अपनी पत्नी एलिसिया का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया था। वहीं, अली ने 5 जनवरी को एक और वेडिंग तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपनी पत्नी एलिसिया के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए थे।

Yami Gautam to Anushka Sharma Four star couples had announced their wedding on Instagram
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिल्मी दुनिया के पॉवर कपल हैं। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में इटली के टस्कनी में शादी रचाई थी। दोनों ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखा था, जिसमें सिर्फ उनके करीबी लोग शामिल हुए थे। अपनी शादी के बाद विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक-एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके जरिए उन्होंने अपनी शादी की गुड न्यूज फैंस को दी थी। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था।

विज्ञापन
Yami Gautam to Anushka Sharma Four star couples had announced their wedding on Instagram
सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया

सना शेख और अनस सैयद
सना शेख ने साल 2020 में बॉलीवुड को अलविदा कहकर हर किसी को हैरान कर दिया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने 22 नवंबर 2020 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जो उनकी शादी की थी। इस तस्वीर के जरिए सना ने बताया था कि, वह अनस सैयद के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। आज के समय में वह अपने पति अनस से साथ अपनी मैरिड लाइफ में काफी खूश हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed