{"_id":"5d58e5c78ebc3e89ea198fb6","slug":"salma-agha-to-mahira-khan-these-pakistani-actors-worked-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के ये एक्टर्स बॉलीवुड में कमा चुके हैं शोहरत, सलमा आगा से माहिरा खान तक देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाकिस्तान के ये एक्टर्स बॉलीवुड में कमा चुके हैं शोहरत, सलमा आगा से माहिरा खान तक देखें पूरी लिस्ट
कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार गहमा-गहमी बनी हुई है । पाकिस्तान के कई एक्टर्स ने भी भारत के इस फैसले का विरोध किया है । साथ ही पाक फिल्म इंडस्ट्री ने भारत की किसी भी मूवी को वहां रिलीज करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है । हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ने भी कहा कि बॉलीवुड अपनी फिल्मों में पाकिस्तानियों को आतंकवादी दिखाता है । पाकिस्तान के इन आरोपों के बीच हम आपको बताते हैं कि किन पाक कलाकारों को बॉलीवुड ने काम दिया और उन्होंने यहां खूब शोहरत कमाई ।
2 of 20
Salma Agha
सलमा आगा- सलमा आगा पहली ऐसी पाकिस्तानी एक्ट्रेस थीं जिन्होंने बॉलीवुड में काम किया था । सलमा की पहली बॉलीवुड फिल्म 'निकाह' थी । 1981 में आई ये फिल्म सुपरहिट रही थी । सलमा ने इस फिल्म के गाने भी गाए थे, जिसके लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट फीमेल सिंगर का अवॉर्ड मिला था ।
3 of 20
nadeem
- फोटो : social media
नदीम- नदीम उर्दू सिनेमा के सुपरस्टार रहे हैं । उन्होंने करीब तीन दशक तक पाकिस्तानी फिल्मों में काम किया । नदीम ने 1986 में आई फिल्म 'दूर देश' में विलेन का रोल निभाया था । इस फिल्म के हीरो राज बब्बर थे । ये नदीम की इकलौती बॉलीवुड फिल्म थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 20
mohammad ali zeba
- फोटो : social media
मोहम्मद अली और जेबा- पाकिस्तानी फिल्मों की हिट जोड़ी मोहम्मद अली और जेबा ने 1989 में आई फिल्म 'क्लर्क' में साथ काम किया था । फिल्म के डायरेक्टर मनोज कुमार थे । फिल्म में रेखा, मनोज कुमार और अशोक कुमार जैसे बड़े बॉलीवुड सितारे भी थे । फिल्म में जेबा और मोहब्बद अली के बहुत कम सीन थे । इसको लेकर मोहम्मद अली ने नाराजगी जताई थी । मोहम्मद अली का कहना था कि मनोज कुमार ने उनके सीन काट दिए, जबकि दोनों अच्छे दोस्त थे ।
विज्ञापन
5 of 20
talat hussain
- फोटो : social media
तलत हुसैन- तलत हुसैन पाकिस्तानी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड के भी मशहूर एक्टर रहे हैं । उन्होंने कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाया । फिल्मों के साथ उन्होंने टीवी में भी खूब काम किया है । 1989 में आई फिल्म 'सौतन की बेटी' में उन्होंने वकील का रोल निभाया था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।