फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री, पहली फिल्म का लांच हुआ पोस्टर

Tue, 16 Oct 2018 02:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 16 Oct 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
salman girlfriend iulia debut in bollywood
iulia vantur

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। यूलिया की पहली फिल्म 'राधा क्यों गौरी मैं क्यों काला' का पोस्टर दर्शकों के बीच आ गया है। इस फिल्म से यूलिया बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं।



salman girlfriend iulia debut in bollywood
Iulia Vantur

38 वर्षिय रोमानियन एक्ट्रेस और सिंगर यूलिया ने पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। फिल्म समीक्षक तरन आदर्श ने भी सोशल मीडिया पर पोस्टर को साझा किया। रिलीज हुए पोस्टर में यूलिया भगवान श्री कृष्ण की भक्त मीराबाई की भूमिका में दिख रही हैं। मीराबाई के लुक में वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

 

salman girlfriend iulia debut in bollywood
iulia vantur
पोस्टर में यूलिया पीले रंग की साड़ी पहने हुए दिख रही हैं। पोस्टर में उन्होंने गले में गुलाब के फूलों की माला भी पहन रखी है। पोस्टर में ऊपर की तरफ लिखा हुआ है "यह सत्य घटना पर आधारित है।" दिल्ली, मथुरा और पोलैंड में शूट हुई इस फिल्म के अगले साल मई में रिलीज होने के कयास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman girlfriend iulia debut in bollywood
salman khan iulia vantur - फोटो : Yogen Shah/BollywoodLife.com
गौरतलब है कि यूलिया वंतूर के अलावा फिल्म में जिमी शेरगिल लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में गोरी यूलिया कृष्ण भक्त की भूमिका में हैं और जिमी सीधे-सरल कस्बाई युवा के रूप में नजर आएंगे। जिसमें यूलिया जीवन का प्यार पाती हैं। कृष्ण सोनी फिल्म का निर्देशन करेंगे। इसकी शूटिंग मथुरा-वृंदावन, आगरा और दिल्ली समेत उत्तर भारत की कुछ जगहों पर होगी।
 
विज्ञापन
salman girlfriend iulia debut in bollywood
यूलिया वंतूर और सलमान खान
यूलिया पश्चिमी देशों से आई टूरिस्ट के रूप में भारत भ्रमण करती दिखेंगी, जो अंतत: कृष्ण भक्ति में रंग जाती हैं। सोनी के अनुसार उन्होंने यूलिया को इसलिए लिया क्योंकि वह ऐसे चेहरा चाहते थे, जो न केवल विदेशी हो बल्कि उसकी ऑनस्क्रीन इमेज न हो। बता दें कि सलमान खान ने अपनी फिल्म रेस 3 में यूलिया वंतूर को एक सेल्फिश सॉन्ग गाने का मौका दिया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed