फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKK13: रोहित शेट्टी के शो से जुड़ीं सलमान खान की यह हीरोइन! खतरों के साथ लगने जा रहा ग्लैमर का तड़का

Fri, 05 May 2023 06:39 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 05 May 2023 06:39 PM IST
सार

सलमान खान के साथ करियर की शुरुआत करने वाली एक हसीना का नाम अब रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' से जुड़ गया है। आइए जान लेते हैं कि यह हसीना कौन हैं। 
 

विज्ञापन
Salman Khan Actress Daisy Shah joins rohit shetty show Khatron Ke Khiladi 13 as an participant
खतरों के खिलाड़ी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शेट्टी का स्टंट और एडवेंचर बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' शुरुआत से पहले ही जबरदस्त सुर्खियों में है। इस शो के हेडलाइंस में रहने की वजह इसमें हिस्सा लेने वाले सितारे हैं। बीते दिन तुनिषा शर्मा केस में आरोपी शीजान खान के इस सीजन का हिस्सा बनने की जानकारी सामने आई, फिर देखते ही देखते इसे लेकर सोशल मीडिया पर घमासान मच गया। वहीं, अब इसमें सलमान खान की एक हीरोइन की एंट्री होने जा रही है, जिसने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 

Salman Khan Actress Daisy Shah joins rohit shetty show Khatron Ke Khiladi 13 as an participant
डेजी शाह - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे के इस चर्चित शो की शूटिंग मई के दूसरे सफ्ताह में शुरू होने जा रही है। रोहित शेट्टी, प्रतियोगियों संग दक्षिण अफ्रीका की उड़ान भरेंगे और वहां बेहतरीन एक्शन और एडवेंचर कराते नजर आएंगे। वहीं, अब इससे जुड़ने के लिए सलमान खान की एक हीरोइन का भी नाम सामने आ रहा है। रिपोर्ट की मानें तो भाईजान के साथ साल 2014 की फिल्म 'जय हो' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली डेजी शाह इस खतरों वाले शो से जुड़ने जा रही हैं। 

Salman Khan Actress Daisy Shah joins rohit shetty show Khatron Ke Khiladi 13 as an participant
डेजी शाह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह बीते लंबे समय से पर्दे से दूर हैं, ऐसे में यह उनके लिए भी एक बड़ा मौका है। साथ ही डेजी की वापसी उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। डेजी शाह 'जय हो' के बाद फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में नजर आई थीं। वहीं, उन्हें आखिरी बार साल 2018 की मूवी 'रेस 3' में देखा गया था। डेजी ने साल 2019 की फिल्म 'गुजरात 11' से गुजराती सिनेमा में कदम रखा।

Nandini Gupta: मिस इंडिया विजेता नंदिनी गुप्ता करने जा रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू? इस फिल्म में आएंगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Actress Daisy Shah joins rohit shetty show Khatron Ke Khiladi 13 as an participant
डेजी शाह - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' से जुड़ने के लिए अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि, इन पर अब भी ऑफिशियल मुहर लगना बाकी है। रिपोर्ट की मानें तो 13वें सीजन में  शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, रूही चतुर्वेदी, न्यारा बनर्जी, अर्जित तनेजा, ऐश्वर्या शर्मा, अंजलि आनंद, अंजुम फकीह, साउंडस मौफकीर, डिनो जेम्स और रोहित रॉय जैसे सितारे नजर आएंगे। 

The Kerala Story: युवा संगठनों ने किया द केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग का विरोध, केरल में थिएटर के बाहर दिया धरना

विज्ञापन
Salman Khan Actress Daisy Shah joins rohit shetty show Khatron Ke Khiladi 13 as an participant
खतरों के खिलाड़ी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, 'खतरों के खिलाड़ी 13' शुरुआत से पहले ही कानूनी पचड़े में फंस गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शीजान खान भी इसका हिस्सा बन रहे हैं, जिससे नाराज होकर तुनिशा की मां ने चैनल को नोटिस भेज दिया है। तुनिशा की मां ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर किसी शख्स पर केस चल रहा है और चार्जशीट उससे खिलाफ है, तो चैनल उसे शो का हिस्सा कैसे बना सकता है? शीजान खान को महज जमानत मिली है, लेकिन केस अभी भी चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed