{"_id":"6454f571be498237060160dd","slug":"film-the-kerala-story-made-in-a-budget-of-40-crore-rupees-adah-sharma-took-the-highest-fee-2023-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' का बजट जान उड़ जाएंगे होश, इस हसीना ने चार्ज की सबसे ज्यादा फीस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' का बजट जान उड़ जाएंगे होश, इस हसीना ने चार्ज की सबसे ज्यादा फीस
'द केरल स्टोरी' फिल्म आखिरकार पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। इसकी रोक को लेकर हाईकोर्ट में याचिका डाली गई थी। हालांकि, कोर्ट ने इसमें कुछ भी आपत्तिजनक ना होने की बात कहते हुए इसकी रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। वहीं, मूवी रिलीज के बाद भी इसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। जहां, आधे लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। तो वहीं, आधे अब भी इसकी रिलीज से नाराज नजर आ रहे हैं। तो चलिए अब इस मूवी के बजट के बारे में भी जान लेते हैं। साथ ही किस सितारे ने इसके लिए कितनी फीस ली है, इस पर भी गौर फरमा लेते हैं।
2 of 5
द केरल स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
'द केरल स्टोरी' फिल्म में धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे गंभीर मुद्दों को दिखाया गया है। सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म हॉस्टल में रहने वाली चार लड़कियों की कहानी है। हॉस्टल में ही इनकी एक ऐसी लड़की से दोस्ती होती है, जो उन्हें उस रास्ते पर ले जाती है, जहां से वापसी लगभग नामुमकिन है। फिर क्या था केरल से लेकर श्रीलंका, अफगानिस्तान और सीरिया का सफर तय करने वाली ये लड़कियां आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के कैंप में जाकर रुकती हैं, और वहां जो उनके साथ होता है दिल दहलाने वाला है।
3 of 5
द केरल स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
विवादित फिल्म 'द केरल स्टोरी' की बात करें तो, इसे 40 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस इसकी लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने चार्ज की है, जो कि एक करोड़ रुपये है। वहीं, अदा के अलावा इसमें तीन और एक्ट्रेस हैं, जिनके नाम योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इदनानी है। रिपोर्ट के अनुसार, इन एक्ट्रेस ने मूवी के लिए बतौर फीस 30-30 लाख रुपये लिए हैं।
फिल्म में मेल स्टारकास्ट की फीस पर गौर फरमाए तो, विजय क्रिष्णन ने 25 लाख रुपये, प्रनय पचौर ने 20 लाख रुपये और प्रनव मिश्रा ने 15 लाख रुपये चार्ज किए हैं। वहीं, इस फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं है, बावजूद इसके भी सभी की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म को लेकर केरल में बवाल मचा हुआ है। सरकार का कहना है कि यह कहानी सही हो या गलत लेकिन केरल की नहीं हो सकती।
'द केरल स्टोरी' की कहानी सूर्यपाल सिंह, विपुल अमृतलाल शाह और सुदीप्तो सेन ने मिलकर लिखी है। इसका निर्देशन भी सुदीप्तो ने ही किया है। वहीं, इसके निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं। फिल्म में अदा शर्मा के साथ योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इदनानी मुख्य भूमिकाओं में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।