Hum Dil De Chuke Sanam: 'हम दिल दे चुके सनम' की रिलीज को पूरे हुए 26 साल, कैसी थी सलमान-ऐश्वर्या की केमिस्ट्री
Salman Khan Aishwarya Rai Bachchan Romantic Film: फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। यह फिल्म आज ही के दिन 18 जून, 1999 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। फिल्म की सफलता के साथ जुड़ी है सलमान खान और ऐश्वर्या राय की केमिस्ट्री।
भंसाली प्रोडक्शन ने फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट की कई बीटीएस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'हम दिल दे चुके सनम में प्यार के हर रंग का जश्न मनाते हुए, दिल से पैदा हुई एक प्रेम कहानी, लेकिन नियति से बंधी हुई।'
A post shared by Bhansali Productions (@bhansaliproductions)
जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने संजय लीला भंसाली की 1999 की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में साथ काम किया था, तो उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री हर किसी को इतनी पसंद आई कि फिल्म सुपरहिट बन गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान और ऐश्वर्या के बीच नजदीकियां फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं।
A post shared by Bhansali Productions (@bhansaliproductions)
'हम दिल दे चुके सनम' 1999 में बनी एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय के अलावा अजय देवगन और विक्रम गोखले ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की कहानी फिल्म 'वो सात दिन' ( जो 1983 में रिलीज हुई थी) से मिलती है। फिल्म में ऐश्वर्या राय ने नंदिनी, सलमान खान ने समीर और अजय देवगन ने वनराज की भूमिका निभाई थी।
नंदिनी (ऐश्वर्या राय) भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गुरु पंडित दरबार (विक्रम गोखले) की बेटी हैं। समीर (सलमान खान) नामक युवा व्यक्ति पंडित के मार्गदर्शन में भारतीय शास्त्रीय संगीत सीखने के लिये दरबार परिवार के साथ रहने आता है। उसे नंदिनी से प्यार हो जाता है, लेकिन नंदिनी की शादी वनराज (अजय देवगन) के साथ हो जाती है। वनराज बाद में नंदिनी को समीर से मिलवाने का वादा करता है लेकिन वह भी नंदिनी से प्यार करने लगता है। वहीं नंदिनी, वनराज का समपर्ण और प्यार देखकर उसे चाहने लगती है और समीर को अपनाने से मना कर देती है।
