फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोनावायरस के चलते सलमान और ऋतिक का बड़ा फैसला, यूएस में होने वाला 10 दिन का कॉन्सर्ट किया रद्द

Fri, 13 Mar 2020 09:34 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 13 Mar 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
salman khan and hrithik roshan cancelled their us and canada concert due to coronavirus
salman khan hrithik roshan - फोटो : social media

कोरोनावायरस का असर बॉलीवुड में भी देखने को मिल रहा है । कई सितारों ने अपनी फिल्म की शूटिंग रद्द की तो कुछ ने फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है । अब सलमान खान से जुड़ी भी एक बड़ी खबर आ रही है । सलमान खान का अप्रैल में यूएस में एक कॉन्सर्ट होने वाला था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है । ये कॉन्सर्ट टूर 10 दिनों का था। 

salman khan and hrithik roshan cancelled their us and canada concert due to coronavirus
Salman Khan - फोटो : Social Media

सलमान का ये कॉन्सर्ट 3 से 12 अप्रैल तक होने वाला था । सलमान के इस कॉन्सर्ट को उनके भाई सोहेल खान ने ऑर्गनाइज किया था । ये कॉन्सर्ट यूएस और कनाडा में होना था । खबरों की मानें ताे अटलांटा, न्यू जर्सी, बॉस्टन, टोरंटो, डलास, हॉस्टन, सैन जोस और सिएटल में सलमान इस कॉन्सर्ट के जरिए अपने फैंस से मिलते ।

salman khan and hrithik roshan cancelled their us and canada concert due to coronavirus
Hrithik Roshan - फोटो : amar ujala mumbai

इस खबर को कंफर्म करते हुए सलमान खान के मैनेजर ने कहा, 'इस समय यात्रा करना ठीक नहीं है । खतरा कम हो जाने के बाद कॉन्सर्ट की नई डेट की घोषणा की जाएगी ।' वहीं ऋतिक रोशन का भी यूएस में नौ दिन का कॉन्सर्ट रद्द हो गया है । ऋतिक का ये कॉन्सर्ट 10 अप्रैल से शुरू होने वाला था । इस दौरान वह शिकागो, वाशिंगटन, न्यू जर्सी, डलास, अटलांटा और सैन होजे जैसे शहरों में जाने वाले थे। एक सूत्र के अनुसार, 'कोरोना के चलते पूरे दुनिया में उत्पन्न हुई गंभीर परिस्थितियों के शांत होने के बाद ऋतिक और आयोजक नई तिथियों को लेकर विचार-विमर्श करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan and hrithik roshan cancelled their us and canada concert due to coronavirus
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

बता दें कि कोरोनावायरस के चलते दिल्ली, केरल और जम्मू में सिनेमाघरों को बंद करने का एलान किया गया था । कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए लोगों को भीड़ वाली जगह से दूर रहने की सलाह दी गई है । दिल्ली में कोरोनावायरस के अब तक कुल छह मामले पॉजिटिव पाए गए हैं । 

विज्ञापन
salman khan and hrithik roshan cancelled their us and canada concert due to coronavirus
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में अक्षय ने अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट भी आगे टाल दी है। उनकी फिल्म पहले 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने सभी की सेफ्टी का ध्यान रखते हुए फिल्म को पोस्टपोन कर दिया है। हालांकि उन्होंने रिलीज डेट की कोई जानकारी नहीं दी है।

फास्ट एंड फ्यूरियस 9 की भी रिलीज डेट बदली, कोरोना के चलते अब अगले साल होगी रिलीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed