फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान और कटरीना ने ऐसा क्यों कहा कि सुनील ग्रोवर हमसे भी टैलेंटेड, वजह भी जान लें

Sun, 05 May 2019 05:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 05 May 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan and Katrina Kaif praise of Sunil Grover in bharat promotion
salman khan katrina kaif - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में हैं। ये दोनों फिल्म का प्रमोशन भी बहुत जोर-शोर से कर रहे हैं। इस फिल्म में कटरीना और सलमान खान के साथ कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिका में हैं।
Salman Khan and Katrina Kaif praise of Sunil Grover in bharat promotion
Sunil Grover with wife - फोटो : twitter
इस बीच सलमान खान और कटरीना कैफ ने सुनील ग्रोवर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब इन दोनों से सुनील ग्रोवर को लेकर सवाल किया गया तो सलमान खान और कटरीना कैफ ने उनकी जमकर तारीफ की। इन दोनों ने सुनील को एक प्रतिभाशाली एक्टर बताया है। 
Salman Khan and Katrina Kaif praise of Sunil Grover in bharat promotion
Sunil Grover, Salman Khan - फोटो : file photo
सलमान और कटरीना ने कहा कि,' सुनील ग्रोवर केवल मिमिक्री ही नहीं करते हैं। वह अपने कैरेक्टर में घुस जाते हैं। चाहे किरदार गुत्थी हो या डॉ गुलाटी या फिर वह अमिताभ बच्चन या धर्मेन्द्र जैसे बड़े एक्टर की एक्टिंग कर रहे हों। वह कभी भी चीप कॉमेडी नहीं करते और इन बड़े सितारों का पूरा सम्मान करते हुए उनके किरदारों को शानदार तरीके से निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan and Katrina Kaif praise of Sunil Grover in bharat promotion
katrina kaif sunil grover - फोटो : social media
कटरीना कैफ ने सुनील ग्रोवर की तारीफ करते हुए बताया कि 'भारत की शूटिंग के समय बहुत बार हम सभी को सेट पर सुबह 8 बजे तक पहुंचना होता था। इस दौरान सलमान खान का इंतजार करते हुए मेरी और सुनील ग्रोवर की ढेर सारी बातें होती थीं। इसके बाद मुझे पता चला कि वह केवल टैलेंटेड ही नहीं बल्कि उन्हें कई विषयों पर अच्छी जानकारी भी है। उनके पास कल्चर, किताबों को लेकर काफी आइडिया हैं।'
विज्ञापन
Salman Khan and Katrina Kaif praise of Sunil Grover in bharat promotion
bharat - फोटो : file photo
आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। सलमान और कटरीना कैफ के साथ अली अब्बास जफर की ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह इन दोनों के साथ फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म भारत में सलमान खान, कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर के अलावा जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी काफी भी मुख्य भूमिका में हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed