सब्सक्राइब करें

मायके वाले कहते हैं सलमान की बेगम, हो चुकी लूलिया की शादी!

टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Tue, 16 Aug 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
Salman khan and lulia vantur love life

सलमान खान की शादी की बातें तो पिछले 25 सालों से फिल्मी गलियारों में हैं लेकिन पिछले कुछ वक्त से उनकी शादी की बातें कुछ ज्यादा ही हो रही हैं। सलमान की शादी की खबरों की वजह हैं लूलिया वंतूर। रोमानिया की मॉडल और टीवी एंकर लूलिया पिछले काफी समय से भारत में हैं, वो सलमान के फॉर्म हाउस में रहती हैं। ऐसे में लगातार ये खबर आ रही है कि दोनों शादी करने वाले हैं। सलमान कहते हैं शादी अभी नहीं और लूलिया के मायके वाले कुछ और ही समझे बैठे हैं।

Trending Videos
Salman khan and lulia vantur love life

सलमान खान इन दिनों लद्दाख में अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग कर रहे हैं। उनके साथ लूलिया भी हैं। वो वहां बौद्ध धर्मगुरू से भी मिले। इससे फिर से सलमान की शादी की खबरों को पैर मिल गए। इस बीच एक रोमानिया पत्रिका की खबर ने इस मामले पर जो छापा है, वो सबको चौंका रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan and lulia vantur love life

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, रोमानिया की पत्रिका लूलिया को डोएमना खान लिखा है। डोएमना खान का मतलब रॉयल मिसेज खान है। साफ है लूलिया के देश के लोग उन्हें सलमान की बेगम मान चुके हैं।

Salman khan and lulia vantur love life
- फोटो : solaris
रोमानिया की पत्रिका में लूलिया को मिसेज खान लिखे होने के बाद इस बात को लेकर भी चर्चा है कि ऐसा कैसा हो सकता है कि उनके लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जाए। कहीं लूलिया ने ही तो अपने देश में खुद के शादी कर लेने को लेकर कोई इशारा तो नहीं कर दिया।
विज्ञापन
Salman khan and lulia vantur love life
सच क्या है? लूलिया को मिसेज खान किस लहजे में लिखा गया, ये सिर्फ एक मजाक था या कुछ और? इसका पता चलना तो अभी बाकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed