{"_id":"661cfbfac7b6e6c81a01f223","slug":"salman-khan-asked-his-team-members-not-to-cancel-any-plans-after-firing-incident-as-per-report-2024-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: क्या फायरिंग का सलमान खान के काम पर पड़ेगा असर? 'भाईजान' ने अपनी टीम को दिए ये निर्देश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: क्या फायरिंग का सलमान खान के काम पर पड़ेगा असर? 'भाईजान' ने अपनी टीम को दिए ये निर्देश
गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के बाद से ही सुपरस्टार सलमान खान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता की सुरक्षा को लेकर फैंस काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना के बाद उनके घर के आसपास की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। फायरिंग के बाद सभी के मन में यही सवाल आ रहा है कि क्या इस घटना का अभिनेता के काम पर क्या कोई असर पड़ेगा?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता ने अपनी टीम को किसी भी प्लान को रद्द न करने को कहा है। नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक सलमान फायरिंग की घटना को ज्यादा तवज्जो नहीं देना चाह रहे हैं। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो वे अपने पहले से तय कार्यक्रम को उसी क्रम में आगे बढ़ाने पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
बताया जा रहा है कि सलमान गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले लोगों को ज्यादा तवज्जो नहीं देना चाहते। बीते दिन यानी 14 अप्रैल की हुई इस घटना ने बाद फिल्म इंडस्ट्री समेत राजनीतिक जगत में हलचल पैदा कर दी थी। इस घटना के बाद कई राजनेता और फिल्मी सितारे अभिनेता से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी घटना को लेकर सलमान खान से फोन पर बात की। सीएम ने इस बारे में मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी चर्चा की और सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाने का सुझाव भी दिया। वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, "जिस तरह से खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है, इस सरकार को सरकार चलाने का कोई अधिकार नहीं है। वे राज्य पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, यह शर्म की बात है।"
विज्ञापन
5 of 5
सिकंदर
- फोटो : एक्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान को आखिरी बार टाइगर 3 में देखा गया था। इस फिल्म के बाद वे अगले साल ईद पर अपनी फिल्म लाने की योजना पर काम कर रहे हैं। फिल्म का नाम सिकंदर है। इसका निर्देशन मशहूर साउथ निर्देशक एआर मुरुगादॉस करेंगे। वहीं, इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास द बुल नाम की फिल्म भी है।
Kalki 2898 AD Release Date: प्रभास-दीपिका के फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगी कल्कि 2898 एडी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।