फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan-Atlee: सलमान खान-एटली की फिल्म पर लगी मुहर, जानें कब से शूटिंग शुरू करने की है तैयारी

Mon, 02 Sep 2024 08:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 02 Sep 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Atlee Film Confirms as per media Report Read Details Inside
सलमान खान, एटली - फोटो : इंस्टाग्राम- सलमान खान, एटली

जवान के बाद एटली के फैंस को उनकी नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि वह अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए सलमान खान से बातचीत कर रहे हैं। तब मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि दो हीरो वाली फिल्म की स्टोरीलाइन और आइडिया भाईजान को काफी पसंद आया था और उन्होंने एटली से इसकी स्क्रिप्ट तैयार करके लाने की बात कही थी।

Salman Khan Atlee Film Confirms as per media Report Read Details Inside
सलमान खान-एटली - फोटो : इंस्टाग्राम- सलमान खान-एटली

अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। कई न्यूज वेबसाइट्स में छपी खबरों की मानें तो सलमान को फिल्म की पटकथा बहुत पसंद आई है और उन्होंने इसमें काम करने के लिए हामी भर दी है। फिलहाल, इस फिल्म में सलमान का किरदार कैसा होगा इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। हालांकि, रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो सलमान खुद इस फिल्म के लिए कमल हासन से बात कर रहे हैं। 

Salman Khan Atlee Film Confirms as per media Report Read Details Inside
एटली कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @atlee47

यह एटली की छठी फिल्म है। इसलिए इसे ए6 कहा जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम अक्तूबर के महीने से शुरू करना चाहते हैं। निर्माताओं का प्लान है कि पहले इस फिल्म का एक अनाउंसमेंट वीडियो जारी कर दिया जाए। उसके बाद से फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से शुरू की जाए। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू हो सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Atlee Film Confirms as per media Report Read Details Inside
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

 वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इस समय एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बन रही फिल्म सिकंदर में काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले हो रहा है। इसमें रश्मिका मंदाना भी हैं। यह फिल्म ईद 2025 पर रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
Salman Khan Atlee Film Confirms as per media Report Read Details Inside
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

सलमान को आखिरी बार टाइगर 3 में देखा गया था। एक्शन से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था। फिल्म में शाहरुख खान भी पठान के रूप में कैमियो करते हुए नजर आए थे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। 
Rajiv Thakur: पहले शो में लोगों को हंसाते थे, फिर 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' के सेट पर करते थे सीरियस रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed