{"_id":"5cfcbde9bdec220769795fb4","slug":"salman-khan-bharat-film-box-office-collection-day-4","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की 14वीं सौ करोड़ी फिल्म 'भारत' को मिला एक और खिताब, 4 दिन में कमा लिए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की 14वीं सौ करोड़ी फिल्म 'भारत' को मिला एक और खिताब, 4 दिन में कमा लिए इतने करोड़
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan, katrina kaif
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी स्थिति मजबूत करते हुए शनिवार को कुल 122 करोड़ से ज्यादा कमाई करते हुए साल की पहली हिट फैमिली एंटरटेनर का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ ही सौ करोड़ क्लब में शामिल होने वाली सलमान की ये 14वीं फिल्म हो गई।
सिनेमाघरों में बुधवार को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म भारत ने बुधवार को 42 करोड़ 30 लाख रुपए की बंपर ओपनिंग ली थी। फिल्म ने गुरुवार और शुक्रवार को अपनी कमाई में 53 करोड़ 20 लाख रुपए और जोड़े। भारत ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 26 करोड़ 70 लाख रुपए की कमाई की।
निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म भारत उनकी तो लगातार तीसरी सौ करोड़ी फिल्म बनी लेकिन सौ करोड़ क्लब में शामिल फिल्मों में ये सलमान की लगातर 14वीं फिल्म बन गई। शनिवार का कलेक्शन मिलाकर भारत ने अब तक 122 करोड़ 20 लाख रुपये कमा लिए हैं। 100 करोड़ क्लब में सलमान की जो दूसरी फिल्में शामिल हैं, उनके नाम हैं- दबंग, रेडी, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर, दबंग 2, जय हो, किक, बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो, सुल्तान, ट्यूबलाइट, टाइगर जिंदा है और रेस 3।
सलमान खान, कटरीना कैफ और अली अब्बास जफर ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों में टाइगर जिंदा है और सुल्तान फिल्म और भारत शामिल है। इन दोनों फिल्मों की अपेक्षा 'भारत' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan, disha patani
- फोटो : instagram
सलमान खान की 'भारत' फिल्म कमाई के मामले में बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। इससे पहले 'कलंक' ने पहले दिन 21.60 करोड़, 'केसरी' ने 21.60 करोड़, 'गली ब्वॉय' ने 19.40 करोड़, 'टोटल धमाल' ने 16.50 करोड़ कमाए थे। जबकि 'भारत' फिल्म का कलेक्शन पहले दिन ही 42.30 करोड़ रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।